IPL 2021: पंजाब ने राजस्थान को आखिरी गेंद पर 4 रन से हराया, बेकार गया संजू सैमसन का शतक
नई दिल्ली। आईपीएल-14 के बेहद रोमांचक मुकाबले में पंजाब ने आखिरी गेंद पर राजस्थान रायल्स को हराकर जीत दर्ज की। अपने पहले मैच में कप्तानी कर रहे संजू सैमसन (119 रन, 63 गेंद, 12 चौके, 7 छक्के) की बेहतरीन पारी के बावजूद राजस्थान रायल्स को सोमवार को वानखेड़े स्टेडियम में चार रनों से हार का …
नई दिल्ली। आईपीएल-14 के बेहद रोमांचक मुकाबले में पंजाब ने आखिरी गेंद पर राजस्थान रायल्स को हराकर जीत दर्ज की। अपने पहले मैच में कप्तानी कर रहे संजू सैमसन (119 रन, 63 गेंद, 12 चौके, 7 छक्के) की बेहतरीन पारी के बावजूद राजस्थान रायल्स को सोमवार को वानखेड़े स्टेडियम में चार रनों से हार का सामना करना पड़ा। आखिरी गेंद पर जीतने के लिए पांच रन की जरूरत थी लेकिन संजू बाउंड्री पर कैच हो गए। इस तरह पंजाब ने ये मुकाबला 4 रन से जीतकर सीज़न में पहली जीत दर्ज की।
222 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान की टीम ने 20 ओवरों में सात विकेट पर 217 रन बना सकी। अंतिम गेंद पर सैमसन को टीम को जिताने के लिए पांच रन चाहिए थे लेकिन वह आउट हो गए। सैमसन आईपीएल के इस सीजन में शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी बने गए। यही नहीं, वह कप्तान के तौर पर डेब्यू करते हुए शतक लगाने वाले भी पहले खिलाड़ी बन गए हैं।
इससे पहले कप्तान लोकेश राहुल (91) और दीपक हुड्डा (64) की अर्धशतकीय पारी से पंजाब किंग्स ने राजस्थान रॉयल्स के सामने 222 रनों का विशाल लक्ष्य रखा। पंजाब ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए राहुल के 50 गेंदों पर सात चौकों और पांच छक्कों की मदद से 91 और दीपक के 28 गेंदों पर चार चौकों और छह छक्कों की मदद से 64 रन तथा दोनों बल्लेबाजों के बीच तीसरे विकेट के लिए हुई 105 रनों की साझेदारी के दम पर 20 ओवर में छह विकेट पर 221 रन बनाए।
सैमसन ने मैच के बाद कहा, ”अपने अहसास को बयां करने के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं। अपनी टीम को जीत दिलाना पसंद करता। मुझे नहीं लगता कि मैं इससे बेहतर कुछ कर सकता था।” उन्होंने कहा, ”मुझे लगा था कि मैंने छक्के के लिए गेंद को अच्छी तरह मारा है लेकिन ऐसा नहीं हुआ।” दोनों टीमों ने इस मुकाबले में काफी कैच टपकाए जिस पर सैमसन ने कहा, ”कई कैच छूट जाते हैं और अच्छे कैच पकड़े भी जाते हैं। यह खेल का हिस्सा है।”
