बरेली: आईटीबीपी की कैंटीन में चोरी करते दरोगा का बेटा दबोचा
बरेली,अमृत विचार। भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) जैसे उच्च सुरक्षा वाले स्थान पर भी चोरी करने से लोग बाज नहीं आ रहे हैं। दरोगा के बेटे ने कैंटीन का ताला तोड़कर चोरी करने का प्रयास किया। आवाज आने पर ड्यूटी पर तैनात संतरी ने उसे पकड़कर अधिकारियों को सूचना दी। इसके बाद आरोपी को कैंट …
बरेली,अमृत विचार। भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) जैसे उच्च सुरक्षा वाले स्थान पर भी चोरी करने से लोग बाज नहीं आ रहे हैं। दरोगा के बेटे ने कैंटीन का ताला तोड़कर चोरी करने का प्रयास किया। आवाज आने पर ड्यूटी पर तैनात संतरी ने उसे पकड़कर अधिकारियों को सूचना दी। इसके बाद आरोपी को कैंट पुलिस के हवाले कर दिया गया।
बताया जाता है कि आरोपी के पिता 29 वीं वाहिनी में दूर संचार विभाग में दरोगा हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया। आईटीबीपी तृतीय वाहिनी बुखारा में तैनात सिपाही चावड़ा देवेन्द्र सिंह ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया है कि वह 13 अप्रैल को संतरी की ड्यूटी पर तैनात था। इसी दौरान रात करीब 8 बजे अनाधिकृत रुप से एक व्यक्ति कैंप परिसर में घुस गया। इसके बाद आरोपी सीसीपीसी कैंटीन में चोरी करने की नियत से कैंटीन का ताला तोड़ने का प्रयास करने लगा।
इसी दौरान आवाज सुनाई पड़ी। मौके पर पहुंचकर चोरी करने आए युवक को रंगेहाथ पकड़ लिया। आरोपी ने अपना नाम बुखारा कैंप टॉवर के पास निवासी चमन लाल बताया है। आरोपी ने बताया कि उसके पिता जोत सिंह दूर संचार 29वीं वाहिनी जबलपुर मध्यप्रदेश में दरोगा है। आरोपी के खिलाफ कैंट पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेजा है।
कैंप में दो माह पहले भी चोरी कर घटना को दे चुका है अंजाम
बुखारा कैंप में आरोपी चमन लाल दो माह पहले 24 जनवरी को भी चोरी की घटना कर चुका है। जिसमें आरोपी ने ग्रेन शॅप व वेट वाहिनी कैंटीन का ताला तोड़कर 18 हजार 336 रुपये की चोरी की थी। मामले भी कैंट थाने में रिपोर्ट दर्ज है। पुलिस का कहना है कि वह चोरी भी आरोपी चमन ने ही की थी।
