UP Panchayat Chunav : रामपुर में 70 फीसदी मतदान, 13 लाख लोगों ने डाले वोट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर, अमृत विचार। रिस्तरीय पंचायत चुनाव में करीब 70 प्रतिशत मतदान हुआ। जिले के कुल 898 मतदान केंद्रों पर गुरुवार की सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हुआ। सुबह को बूथों पर लंबी-लंबी कतारें लगनी शुरू हो गईं। लेकिन चिलचिलाती धूप में दोपहर को मतदान की गति धीमी हो गई। हालांकि इस दौरान जिलाधिकारी रविंद्र …

रामपुर, अमृत विचार। रिस्तरीय पंचायत चुनाव में करीब 70 प्रतिशत मतदान हुआ। जिले के कुल 898 मतदान केंद्रों पर गुरुवार की सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हुआ। सुबह को बूथों पर लंबी-लंबी कतारें लगनी शुरू हो गईं। लेकिन चिलचिलाती धूप में दोपहर को मतदान की गति धीमी हो गई। हालांकि इस दौरान जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ एवं पुलिस अधीक्षक शगुन गौतम लोगों की सूचनाओं पर इधर से उधर दौड़ते रहे। मतदाताओं को चार बैलेट पेपर दिए गए थे। उन्हें देखकर अपने पसंदीदा प्रत्याशी को वोट देने के लिए चुनाव चिन्ह को देखने में काफी समय लगा।

इसके अलावा रोजा रमजान और दोपहर की चिलचिलाती धूप के कारण भी दोपहर में मतदान की रफ्तार सुस्त रही। हालांकि, शाम को मतदान की रफ्तार तेज हो गई और शाम 6 बजे तक 68.52 प्रतिशत मतदान हुआ। मतदान का समय शाम 6 बजे तक था लेकिन, बूथों पर खड़े लोगों का वोट 6 बजे के बाद भी डलवाया गया। वहीं जनपद में  कुल 1307667 मतदाताओं ने 70 प्रतिशत मतदान किया है।

जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ ने कहा कि स्वार, टांडा, बिलासपुर, शाहबाद हर जगह शांतिपूर्ण मतदान हुआ है। कहीं कोई परेशानी नहीं है। फर्जी वोट की शिकायतें मिल रही हैं उसको देखा जा रहा है। सेक्टर मजिस्ट्रेट से कह दिया है कि कहीं कोई शिकायत नहीं मिलनी चाहिए। फर्जी वोट की सूचना देकर प्रशासन को गुमराह किया जा रहा है उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।

Live Updates :

जनपद में 5 बजे तक 61.85 फीसदी मतदान
स्वार में 65.0 प्रतिशत मतदान
शाहाबाद में 62.30 प्रतिशत मतदान
बिलासपुर में 61.0 प्रतिशत मतदान
चमरवा में 57.40 प्रतिशत मतदान
सैदनगर में 61.20 प्रतिशत मतदान
मिलक में 62.10 प्रतिशत मतदान

जनपद में 1 बजे तक 36.73 फीसदी मतदान
स्वार में 36.0 प्रतिशत मतदान
शाहाबाद में 36.20 प्रतिशत मतदान
बिलासपुर में 36.12 प्रतिशत मतदान
चमरवा में 37.30 प्रतिशत मतदान
सैदनगर में 36.50 प्रतिशत मतदान
मिलक में 38.40 प्रतिशत मतदान

पूर्वहान 11 बजे तक स्वार में 22.0%,  शाहाबाद में 21.50%, चमरवा में 23.20%, सैदनगर में 21.0%, मिलक में 22.20% और बिलासपुर में 23.0 प्रतिशत मतदान हुआ। कुल वोटिंग 22.12 प्रतिशत।

जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ ने सुबह करीब 9:15 बजे सैदनगर ब्लॉक के ग्राम लालपुर स्थित मतदान केंद्र का निरीक्षण किया।

गुरुवार को मतदान केंद्रों के आसपास खड़े लोगों को पुलिस दौड़ाती रही। पहले चरण का मतदान सुबह 7 बजे से शुरु हो गया। बूथों के पास बैठे एजेंटों की लिस्ट में जाकर अपने नाम की पर्ची लेने के बाद आधार कार्ड के साथ लाइन में लग गए। उसके बाद अपनी वोट का प्रयोग किया।

सुबह से ही सभी बूथों पर महिलाओं से लेकर वृद्ध तक लाइन में लगे हुए थे। पुलिस भी सुरक्षा के लिहाज से तैनात रही।आसपास भटक रहे लोगों को पुलिस बार बार दौड़ाती रही। जिलाधिकारी सुबह करीब 9:15 बजे सैदनगर के ग्राम लालपुर स्थित मतदान केंद्र पर पहुंचे और मतदान की स्थिति का जायजा लिया।

संबंधित समाचार