बरेली: कांधरपुर में बवाल करने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। कैंट के कांधरपुर में मतदान के बाद मत पेटियां लेकर लौट रहे पीठासीन अधिकारी और पुलिस के साथ अभद्रता और मारपीट करने वाले आठ लोगों के खिलाफ पुलिस ने जानलेवा हमले समेत अन्य गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर की है। पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। …

बरेली, अमृत विचार। कैंट के कांधरपुर में मतदान के बाद मत पेटियां लेकर लौट रहे पीठासीन अधिकारी और पुलिस के साथ अभद्रता और मारपीट करने वाले आठ लोगों के खिलाफ पुलिस ने जानलेवा हमले समेत अन्य गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर की है। पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश कर रही है। जिसमें क्षेत्रीय नेता शिवचरण कश्यप भी हैं। शिवचरण कश्यप पर पहले भी मुकदमे दर्ज हैं।

गुरुवार को कैंट के पंचायत घर कांधरपुर के पीठासीन अधिकारी आशीष कुमार वर्मा मतदान के बाद अपनी टीम के साथ वापस लौट रहे थे। वह बस में बैठकर उसके चलने का इंतजार कर रहे थे। आरोप है कि उसी समय जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी शिवचरण कश्यप अपने साथ दीपक, श्याम सुंदर, अतुल, अनुराग, समेत 50 लोग अज्ञात लेकर वहां पर पहुंच गए और बैलेट बॉक्स सील न करने का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे। पुलिस ने उन्हें समझाने का प्रयास किया लेकिन आरोपियों ने पुलिस के साथ मारपीट करते हुए बवाल मचा दिया।

इसके बाद सीओ समेत अन्य लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस बल का प्रयोग करते हुए आरोपियों को वहां से खदेड़ दिया। लोगों की पिटाई से सीओ का हमराह सूरज सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। पीठासीन की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमले की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों को जेल भेज दिया। बाकी फरार लोगों की तलाश की जा रही है। वहीं मुख्य आरोपी शिव चरण कश्यप को शाम तक पुलिस नहीं पकड़ पाई थी।

“पुलिस टीम पर हमला करने वाले पांच लोगों को गिरफ्तार कर उन्हें जेल भेजा गया है। मामले की जांच चल रही है। अभी और लोगों की गिरफ्तारी की जाएगी।” -रोहित सिंह सजवाण, एसएसपी

संबंधित समाचार