Weekend lockdown: रामपुर की सड़कों पर पसरा सन्नाटा, थम गई जिंदगी की रफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर,अमृत विचार। कोरोना वायरस से बचाव को लगे विकेंड लॉकडाउन से रामपुर की सड़कों पर सन्नाटा पसर गया है। शहर के तमाम बाजार पूरी तरह बंद हैं। खौफजदा लोग स्वयं ही अपने-अपने घरों से नहीं निकले हैं। हालांकि, इमरजेंसी सेवाओं को बंद नहीं किया गया है। रविवार की सुबह लोग अपने घरों में रहे और …

रामपुर,अमृत विचार। कोरोना वायरस से बचाव को लगे विकेंड लॉकडाउन से रामपुर की सड़कों पर सन्नाटा पसर गया है। शहर के तमाम बाजार पूरी तरह बंद हैं। खौफजदा लोग स्वयं ही अपने-अपने घरों से नहीं निकले हैं। हालांकि, इमरजेंसी सेवाओं को बंद नहीं किया गया है। रविवार की सुबह लोग अपने घरों में रहे और उन्होंने अपने प्रतिष्ठान एवं दुकानें बंद रखे। जिले में रविवार को विकेंड लॉकडाउन  के दौरान जिंदगी की रफ्तार जैसे थम सी गई है।

रविवार होने के कारण तमाम सरकारी दफ्तर बंद रहे अलबत्ता, मीडियाकर्मी हालात का जायजा लेते हुए सड़कों पर घूमते मिले। शहर का अति व्यस्तम चाकू बाजार, बर्तन बाजार, नसरुल्लाह खां बाजार, शादाब मार्केट के अलावा सिविल लाइंस और ज्वालानगर के बाजार पूरी तरह बंद रहे।

नौदरा चौकी, हामिद गेट, जच्चा बच्चा सेंटर, मिस्टन गंज, नवाब गेट पर तैनात रहने वाली पुलिस पिकेट भी नदारद रही।कभी कोई वाहन सन्नाटे को चीरता हुआ निकल जाता। रामपुर में लोग स्वयं ही कोरोना कर्फ्यू का पालन कर रहे हैं।

संबंधित समाचार