ब्लैक बिकिनी में छाया करिश्मा तन्ना का ग्लैमरस लुक, तस्‍वीरें देख हो जाएंगे मदहोश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

छोटे पर्दे की सबसे खूबसूरत अभिनेत्री कर‍िश्मा तन्ना ग्‍लैमरस तसवीरों की वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। कर‍िश्मा तन्ना ने हाल ही में सोशल मीड‍िया पर ब्लैक बिकिनी में अपनी तस्वीरें शेयर कीं जो वायरल हो रही है‍ं। इन तस्वीरों में कर‍िश्मा का लुक तारीफ के काबिल है। उनकी इन कातिलाना अदाओं के फैंस …

छोटे पर्दे की सबसे खूबसूरत अभिनेत्री कर‍िश्मा तन्ना ग्‍लैमरस तसवीरों की वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। कर‍िश्मा तन्ना ने हाल ही में सोशल मीड‍िया पर ब्लैक बिकिनी में अपनी तस्वीरें शेयर कीं जो वायरल हो रही है‍ं। इन तस्वीरों में कर‍िश्मा का लुक तारीफ के काबिल है। उनकी इन कातिलाना अदाओं के फैंस दीवाने हो गए हैं।

कर‍िश्मा तन्ना ब्लैक बिकिनी पहने सनबाथ लेती नजर आ रही हैं। उन्होंने तस्वीर साझा करते हुए कैप्शन में लिखा- ‘Tan Tan Tan’। उन्होंने अपनी दूसरी फोटो भी शेयर की है जिसमें वे बैठकर कैमरे के सामने पोज देती दिखाई दे रही हैं। कर‍िश्मा ने ब्लैक बिकिनी के साथ ब्लैक सनग्लास भी लगाए हुए हैं।

कर‍िश्मा के बैकग्राउंड में हर‍े-भरे पेड़-पौधे भी नजर आ रहे हैं। उन्होंने जगह का खुलासा तो नहीं किया, पर फोटोज देख कहा जा सकता है कि कर‍िश्मा किसी रिजॉर्ट पर मी-टाइम स्पेंड कर रही हैं।

कर‍िश्मा के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्हें पिछली बार फिल्म सूजर पे मंगल भारी में स्पेशल अपीयरेंस में देखा गया था। वे इस फिल्म में बसंती गाने में नजर आईं थीं। इसके अलावा कर‍िश्मा फ‍िल्म संजू में रणबीर कपूर के साथ काम कर चुकी हैं।

छोटे पर्दे पर कर‍िश्मा नागिन 3, कयामत की रात, क्योंकि सास भी कभी बहू थी, नागार्जुन-एक योद्धा में नजर आ चुकी हैं। कर‍िश्मा रियलिटी शोज का भी हिस्सा रही हैं। उन्होंने 2014 में बिग बॉस, 2008 में जरा नचके दिखा, 2015 में नच बल‍िए और 2016 में झलक दिखला जा में पार्ट लिया था।