कुशीनगर: मौत बनकर आया बेकाबू ट्रक, सो रहे दो लोगों कुचला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कुशीनगर, अमृत विचार। कुशीनगर जिले के हाटा कोतवाली के फोरलेन पर स्थित उपासपुर गांव के समीप पेट्रोल पंप के बगल में पंचर बनाने वाली दुकान में सो रहे दो लोगों को सोमवार की सुबह गोरखपुर से कसया की तरफ जा रहे बेकाबू ट्रक ने रौंद दिया। इस घटना में दुकान के परखच्चे उड़ गये तथा …

कुशीनगर, अमृत विचार। कुशीनगर जिले के हाटा कोतवाली के फोरलेन पर स्थित उपासपुर गांव के समीप पेट्रोल पंप के बगल में पंचर बनाने वाली दुकान में सो रहे दो लोगों को सोमवार की सुबह गोरखपुर से कसया की तरफ जा रहे बेकाबू ट्रक ने रौंद दिया। इस घटना में दुकान के परखच्चे उड़ गये तथा उसमें सो रहे दो लोगों की मौके पर मौत हो गई।

बिहार के वैशाली निवासी सुकेश पासवान (उम्र 22 वर्ष) हाटा कोतवाली के फोरलेन पर स्थित उपासपुर गांव के समीप पेट्रोल पंप के बगल में पंचर बनाने का काम करता था। रविवार की रात खाना खाने के बाद सुकेश अपने पंचर बनाने की दुकान में सोया हुआ था।

उसके साथ बगल के ढ़ाबे पर काम करने वाला मजदूर अभिमन्यु प्रसाद (उम्र 45 वर्ष) भी सोया हुआ थे। सोमवार की तड़के सुबह लगभग पांच बजे गोरखपुर से कसया को जा रही तेजगति से बेकाबू ट्रक ने हाइवे किनारें लगे पेड़ों को उखाड़ते हुए पंचर बनाने वाली दुकान को बुरी तरह से क्षतिग्रस्त करते हुए रौंद दिया।

इस हादसे में सो रहे सुकेश व अभिमन्यु की मौके पर मौत हो गई। घटना के बाद ट्रक का चालक घटना स्थल पर ट्रक को छोड़कर फरार हो गया। घटना की सूचना पर तत्काल पहुंचे चौकी प्रभारी सुकरौली सुरेन्द्र बहादुर सिंह ने दुकान में फंसें शवों को निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया तथा घटना स्थल पर मौजूद ट्रक को अपने कब्जे में लिया।

संबंधित समाचार