बरेली: कोरोना की मार- बुधवार और गुरुवार दो दिन बाजार बंद करने का फैसला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। कोरोना के बढ़ते केस को देखते हुए व्यापार मंडल भी सक्रिय हो गया है। व्यापारी नेता राजेंद्र गुप्ता ने पत्रकार वार्ता में बताया कि कोरोना की चपेट में आकर कई व्यापारियों की मृत्यु हो चुकी है। साथ ही कई व्यापारियों की तबीयत खराब है। व्यापार मंडल ने तय किया है कि कोरोना …

बरेली, अमृत विचार। कोरोना के बढ़ते केस को देखते हुए व्यापार मंडल भी सक्रिय हो गया है। व्यापारी नेता राजेंद्र गुप्ता ने पत्रकार वार्ता में बताया कि कोरोना की चपेट में आकर कई व्यापारियों की मृत्यु हो चुकी है। साथ ही कई व्यापारियों की तबीयत खराब है। व्यापार मंडल ने तय किया है कि कोरोना की चेन को तोड़ने के लिए बुधवार और बृहस्पतिवार को बाजार बंद रहेंगे।

इस दौरान किराना सहित अन्य जरूरी सामग्री और आवश्यक सेवाओं को भी 2 दिन के लिए बंद रखने का आग्रह किया गया है। व्यापारी नेताओं का कहना है कि कोरोना के संकट से निपटने के लिए ऐसे प्रयास किए जाने जरूरी हैं। उन्होंने कहा कि अगले सप्ताह भी बुधवार और बृहस्पतिवार को 2 दिन तक बाजार बंद रखा जाएगा। इसके बाद नतीजों को देखते हुए आगे इस तरह बाजार कर्फ्यू रखा जाए या नहीं यह तय होगा।

संबंधित समाचार