भारत में कोरोना महामारी के प्रसार पर अमेरिका रख रहा पैनी नजर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

वाशिंगटन। अमेरिका के विदेश मंत्रालय ने कहा है कि देश, भारत में कोविड-19 महामारी के प्रसार पर ‘‘पैनी’’ नजर रख रहा है। अमेरिका में रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र (सीडीसी) ने अमेरिकी नागरिकों को भारत यात्रा से बचने का परामर्श जारी किया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नेड प्राइस ने अपने दैनिक संवददाता सम्मेलन में …

वाशिंगटन। अमेरिका के विदेश मंत्रालय ने कहा है कि देश, भारत में कोविड-19 महामारी के प्रसार पर ‘‘पैनी’’ नजर रख रहा है। अमेरिका में रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र (सीडीसी) ने अमेरिकी नागरिकों को भारत यात्रा से बचने का परामर्श जारी किया है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नेड प्राइस ने अपने दैनिक संवददाता सम्मेलन में पत्रकारों से कहा, ‘‘हम भारत में कोविड-19 के प्रसार पर पैनी नजर रख रहे हैं।’’ एक सवाल के जवाब में उन्होंने बताया कि अमेरिका के विदेश मंत्री टोनी ब्लिंकन और विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सोमवार को फोन पर इस मुद्दे पर बातचीत की। प्राइस ने कहा, ‘‘चाहे भारत हो या कोई और देश, हमलोग हर वह संभव प्रयास करने के लिए प्रतिबद्ध हैं, जो हम मौजूदा समय में कर सकते हैं। हम वायरस को नियंत्रण में लाने को लेकर आशान्वित हैं।’’

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के अनुसार तीन जनवरी 2020 से 20 अप्रैल 2021 के दौरान भारत में कोविड-19 के 1.53 करोड़ मामले सामने आये और 1,80,000 से अधिक लोगों की मौत हुई है। डब्ल्यूएचओ के अनुसार 11 अप्रैल तक कुल 10.4 करोड़ टीकों की खुराक दी गयी। डब्ल्यूएचओ ने बताया कि भारत में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 2,59,170 नए मामले आये और 1,761 लोगों की मौत हुई।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता
लखनऊ में IGRS शिकायतों पर बड़ा एक्शन: 60% शिकायतकर्ता असंतुष्ट, डीएम ने 25 अधिकारियों का जून का वेतन रोका