बरेली: जिले में 4157 लोगों ने कराया संक्रमण के बीच वैक्सीनेशन
बरेली, अमृत विचार। जिले में चौथे चरण के टीकाकरण में बुधवार को जिले में शासन से दिए गए लक्ष्य के सापेक्ष 49.5 प्रतिशत लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. आर.एन. सिंह ने बताया कि शासन की ओर से जिले को 5 हजार लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य दिया गया था जबकि …
बरेली, अमृत विचार। जिले में चौथे चरण के टीकाकरण में बुधवार को जिले में शासन से दिए गए लक्ष्य के सापेक्ष 49.5 प्रतिशत लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. आर.एन. सिंह ने बताया कि शासन की ओर से जिले को 5 हजार लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य दिया गया था जबकि जिला स्वास्थ्य विभाग की ओर से कुल लक्ष्य 30660 रखा गया था।
इसमें ग्रामीण क्षेत्र में 22 हजार और शहरी क्षेत्र में 7560 लोगों को वैक्सीन लगाई जानी थी लेकिन आमजन में जागरुकता की कमी के चलते सिर्फ 2463 लोगों का ही टीकाकरण हो पाया।
ग्रामीण इलाकों में 22 हजार लोगों में 45-59 वर्ष के 557 लोगों को पहली डोज व 232 लोगों को दूसरी डोज लगाई गई। 60 वर्ष से अधिक उम्र के 244 लोगों को पहली डोज व 205 को दूसरी डोज लगाई गई। वहीं, शहरी इलाकों में 7560 लोगों में 45-59 वर्ष में से 542 लोगों को पहली डोज व 74 लोगों को दूसरी डोज लगाई गई। 60 वर्ष से अधिक के227 लोगों को पहली डोज व 107 को दूसरी डोज लगाई गई।
निजी अस्पताल में 1100 के लक्ष्य में 45-59 वर्ष तक के 14 लोगों ने पहली डोज व 97 लोगों को दूसरी डोज तथा 60 वर्ष से अधिक के 52 लोगों को पहली डोज व 50 लोगों को दूसरी डोज लगाई गई। शासन की ओर से स्वास्थ्य विभाग को पांच हजार का लक्ष्य दिया गया था।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी सूची के अनुसार कोविशिल्ड के 2395 डोज व कोवैक्सीन की 68 डोज लगाई गई। उन्होंने बताया कि वैक्सीनेशन बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। शासन से प्राप्त लक्ष्य तक पहुंचने के लिए जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है।
