भाजपा पर बरसीं ममता बनर्जी, कहा- पश्चिम बंगाल को दिल्ली के ‘दो गुंडों’ के हाथों में नहीं जाने देंगे
कोलकाता।पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) हर समय एक राष्ट्र, एक पार्टी, एक नेता चिल्लाती रहती है, लेकिन लोगों की जान बचाने के लिए टीके की एक कीमत तय नहीं कर सकती। बनर्जी ने ट्विटर पर कहा कि भाजपा हर समय एक राष्ट्र, एक पार्टी और …
कोलकाता।पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) हर समय एक राष्ट्र, एक पार्टी, एक नेता चिल्लाती रहती है, लेकिन लोगों की जान बचाने के लिए टीके की एक कीमत तय नहीं कर सकती।
बनर्जी ने ट्विटर पर कहा कि भाजपा हर समय एक राष्ट्र, एक पार्टी और एक नेता चिल्लाती रहती है लेकिन लोगों की जिंदगी बचाने के लिए टीके की एक कीमत तय नहीं कर सकती। हर भारतीय को उम्र, जाति, पंथ, स्थान की परवाह किए बिना मुफ्त वैक्सीन की आवश्यकता होती है। भारत सरकार को कोविड-19 वैक्सीन के लिए एक मूल्य तय करना चाहिए, चाहे केन्द्र या राज्य कोई भी इसके लिए भुगतान करे।
One nation, one party, one leader shouts BJP all the time but to save lives they can’t have one price for vaccine.
Every Indian needs free vaccine, regardless of age, caste, creed, location. GoI must fix ONE price for Covid vaccine irrespective of who pays— Centre or the States.
— Mamata Banerjee (@MamataOfficial) April 22, 2021
मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार की राज्य में एक बार फिर से लॉकडाउन लगाने की अभी कोई योजना नहीं है। उन्होंने कहा कि अभी लॉकडाउन लगाने का कोई सवाल ही नहीं उठता। ऐसा करने से लोग अपनी आजीविका कैसे चलायेंगे। रात्रि कर्फ्यू भी इसका कोई समाधान नहीं है।
बनर्जी ने दक्षिण दिनाजपुर में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि उन्हें राजनीति का अच्छा खासा अनुभव है और वह बंगाल को दिल्ली के “दो गुंडों” के हाथों में नहीं जाने देंगी। मैं कोई खिलाड़ी नहीं हूँ, लेकिन मैं यह अच्छी तरह से जानती हूँ कि कैसे खेलना चाहिए। मैं इससे पहले लोकसभा में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी थी। हम दिल्ली के दो गुंडों के समक्ष बंगाल का आत्मसमर्पण नहीं करा सकते।
इस बीच तृणमूल कांग्रेस महासचिव और राज्य के शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी ने ट्वीट कर कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी क्या आप परेशान लोगों का राेना नहीं सुन सकते। यह वही भारत है जिसने आपको वोट दिया था और अब वह सांस लेने के लिए तड़प रहा है।
Can't you hear these desperate cries for help, PM @narendramodi -ji?
The same India that voted for you is now gasping for breath!
As Delhi HC said, it is for YOU to protect the fundamental right to life by whatever means. ACT NOW!#ModiHataoDeshBachao pic.twitter.com/pdkhAcXpyo
— Partha Chatterjee (@itspcofficial) April 22, 2021
उल्लेखनीय है कि ‘सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया’ ने बुधवार को अपने टीके ‘कोविशील्ड’ की कीमतों की घोषणा की जिसके मुताबिक राज्य सरकारों को 400 रुपये प्रति खुराक की दर से जबकि निजी अस्पतालों को 600 रुपये प्रति खुराक की दर से टीके की आपूर्ति की जाएगी।
पुणे स्थित कंपनी केंद्र सरकार को कोविशील्ड 150 रुपये प्रति खुराक की दर से मुहैया करा रही है। गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल में बुधवार को 10,784 नए मामले आए जिन्हें मिलाकर राज्य में अब तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 6,88,956 हो गई है। वहीं 58 और मौतों के साथ पश्चिम बंगाल में जान गंवाने वालों की संख्या 10,710 तक पहुंच गई है।
