मुरादाबाद में टूटे कोरोना के सारे रिकॉर्ड, एक दिन में मिले 1000 नए केस, पार्षद सहित 6 लोगों ने तोड़ा दम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। महामारी काल में शुक्रवार का दिन सबसे ज्यादा खतरनाक साबित हुआ है। इस दिन अब तक के सभी रिकार्ड टूट गए। पहली बार ऐसा हुआ है कि एक दिन में एक हजार लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। कई ऐसे मोहल्ले हैं, जहां काफी संख्या में लोग संक्रमित मिले हैं। …

मुरादाबाद, अमृत विचार। महामारी काल में शुक्रवार का दिन सबसे ज्यादा खतरनाक साबित हुआ है। इस दिन अब तक के सभी रिकार्ड टूट गए। पहली बार ऐसा हुआ है कि एक दिन में एक हजार लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। कई ऐसे मोहल्ले हैं, जहां काफी संख्या में लोग संक्रमित मिले हैं। यही नहीं छह लोगों ने अंतिम सांसे भी ली हैं। कोरोना की चपेट में आए पार्षद डिंपल सिंह अश्क की भी जान चली गई। संक्रमितों की संख्या साढ़े पांच हजार तक पहुंच चुकी है।

भाजपा नेता और शहर के वार्ड नंबर 19 के पार्षद सरदार डिंपल सिंह का उपचार टीएमयू में चल रहा था। शुक्रवार की उनकी जान चली गई। वहीं मझोला के एकता कालोनी, कटघर, पाकबड़ा, बिलारी के चार अधेड़ और कटघर का ही रहने वाला एक बुजुर्ग की भी संक्रमित होने के बाद मौत हो गई। इसके साथ ही मुगलपुरा के 22 लोग संक्रमित मिले हैं, इसमें तीन बच्चे भी हैं। सिविल लाइंस में तीन संक्रमित मिले।

गांधी नगर में आठ, डिप्टीगंज में दो, अलखनंदा कालोनी में चार, मझोला में 29, बुद्धि विहार में छह, शहर कोतवाली क्षेत्र के 13, नागफनी में सात, मुगलपुरा में 30 संक्रमित मिले हैं। प्रथ्वीपुर, शरीफ नगर, टांडा अफजल, बाजारगंज, कालाझंडा, सुर्जन नगर के दो बच्चे, भोजपुर में एक दो बच्चों सहित चार, खलीलपुर में पांच, दीनदयाल नगर में चार, वेवग्रीन, बिलारी स्टेशन रोड, अमरोहा गेट, मालवीय नगर, हिमगिरी, पीतल नगरी, अशोक सम्राट नगर, प्रेम नगर, इंदिरा कालोनी, आशियाना, मालती नगर, कांशीराम नगर, कानून गोयान में भी संक्रमित मिले हैं।

22 जवान संक्रमित, सबसे अधिक पुलिस अकादमी के
कोरोना संक्रमण की जद में पुलिस के जवान भी काफी संख्या में आ रहे हैं। शुक्रवार को जो रिपोर्ट आई है, इसमें 22 जवानों में इस वायरस की पुष्टि हुई है। इन जवानों में 15 जवान पुलिस अकादमी के हैं। वहीं पीएसी, पुलिस लाइन और पीटीसी के जवान भी कोरोना की चपेट में आए हैं। चारों स्थानों पर सेनिटाइजेशन को लेकर सख्ती की गई है।

ट्रेन में बन रही कोरोना चेन, 70 यात्री संक्रमित
सफर में कोरोना चेन को मजबूती मिल रही है। खासतौर पर ट्रेन का सफर कर आ रहे लोगों में इस संक्रमण की पुष्टि हो रही है। अलग अलग स्थानों से सफर कर घर पहुंच रहे 70 लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। रेलवे स्टेशन पर इनके नमूने लिए गए थे, इसमें महिलाओं की संख्या भी काफी अधिक है।

रेवले के दो कर्मचारी कोरोना की चपेट में
रेलवे विभाग के दो कर्मचारी भी कोरोना की चपेट में आ गए हैं। संक्रमण के बढ़ते मामलों के कारण कर्मचारियों को शारीरिक दूरी बनाने और संक्रमण से बचाव क नियमों का पालन करने को कहा गया है। वहीं लोक निर्माण विभाग का एक और एक कर्मचारी एसबीआई बैंक का भी मिला है।

संबंधित समाचार