अयोध्या: पिता-पुत्र समेत चार की मौत, कोरोना की आशंका से लोगों में दहशत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। जनपद के रौनाही थाना क्षेत्र के गांव इब्राहिमपुर कंदई (भाईपुर) में इस बार चुनाव लड़ चुकी प्रधान पद प्रत्याशी सुधा सिंह की मौत हो गयी। वह रिटायर्ड शिक्षक सुरेंद्र सिंह की बहू थीं। सुधा सिंह पत्नी जितेंद्र सिंह उर्फ बंधू का चुनाव चिन्ह किताब था। प्रधान पद की प्रबल दावेदार प्रत्याशी सुधा सिंह की …

अयोध्या। जनपद के रौनाही थाना क्षेत्र के गांव इब्राहिमपुर कंदई (भाईपुर) में इस बार चुनाव लड़ चुकी प्रधान पद प्रत्याशी सुधा सिंह की मौत हो गयी। वह रिटायर्ड शिक्षक सुरेंद्र सिंह की बहू थीं। सुधा सिंह पत्नी जितेंद्र सिंह उर्फ बंधू का चुनाव चिन्ह किताब था। प्रधान पद की प्रबल दावेदार प्रत्याशी सुधा सिंह की कल तबीयत खराब हुई थी। परिजन उन्हें लेकर जिला चिकित्सालय गये। जहां खून की कमी और आक्सीजन के अभाव में उनका ठीक से इलाज नहीं हो पाया। आज इलाज के दौरान सुधा सिंह उम्र लगभग 38 वर्ष की मौत हो गयी।

ड्योढ़ी बाजार में राम प्रकाश जायसवाल उम्र लगभग 70 वर्ष की बीती रात करीब 10 बजे मौत हो गयी। कुछ दिनों से वह बीमार चल रहे थे। इसके बाद जुखाम बुखार से पीड़ित, आक्सीजन के अभाव में बेटे अरविंद उर्फ अनीश जायसवाल की 2.30बजे रात को मौत हो गयी। पिता के मरने के बाद बेटे ने भी दम तोड़ा दिया।

अनीश ड्योढ़ी बाजार में मशीनरी स्टोर की दुकान चलाता था। पिता और पुत्र की मौत के बाद बड़े बेटे अनीश के बड़े भाई पप्पू की भी हालत बिगड़ गयी। जिन्हें इलाज के लिए ट्रामा सेंटर के लिये परिजन लेकर निकले। घटना को लेकर ड्योढ़ी बाजार में कोहराम मच गया।

परिजनों का भी हाल बेहाल है। बभनियावां गांव निवासिनी ज्ञानमती पत्नी परमेश्वर नाथ उम्र लगभग 65 वर्ष की सांस लेने में हो रही तकलीफ के बाद मौत हो गई। बताया जाता है कि मृतका अपने मायके प्रतापगढ़ गोबरी गयी हुई थी।

बीती रात बुखार के साथ सांस लेने में हो रही तकलीफ को देखते हुये मायके वाले बभनियावां छोड़ गये। परिजन इलाज के लिए ले जाने की तैयारी कर ही रहे थे कि शाम 5 बजे के करीब मौत हो गयी। क्षेत्र में इस तरह हुई मौत के बाद लोगों के चेहरे पर गम और पीड़ा के भाव साफ तौर पर दिखाई दे रहे हैं।

संबंधित समाचार