बरेली: संक्रमण का खतरा बढ़ा तो जागे लोग, 82 प्रतिशत ने लगवाया कोरोना का टीका

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। कोरोना संक्रमण रोकने के लिए वैक्सीनेशन जरूरी है। पहले लोग इसको लेकर जागरुक नहीं थे लेकिन जब मरीजों की संख्या और मौतों का आंकड़ा बढ़ा तो लोग वैक्सीनेशन कराने के लिए आगे आ रहे हैं। शनिवार को लक्ष्य के सापेक्ष 82.47 प्रतिशत लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगाई गई। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. …

बरेली,अमृत विचार। कोरोना संक्रमण रोकने के लिए वैक्सीनेशन जरूरी है। पहले लोग इसको लेकर जागरुक नहीं थे लेकिन जब मरीजों की संख्या और मौतों का आंकड़ा बढ़ा तो लोग वैक्सीनेशन कराने के लिए आगे आ रहे हैं। शनिवार को लक्ष्य के सापेक्ष 82.47 प्रतिशत लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगाई गई।

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. आरएन सिंह ने बताया कि शासन की ओर से जिले को छह हजार लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य दिया गया था। कोरोना संक्रमण के खतरे के बीच जागरुक 4948 लोगों का टीकाकरण किया गया। जिला स्वास्थ्य विभाग की ओर से कुल लक्ष्य 30160 रखा गया था। इसमें ग्रामीण क्षेत्र में 22 हजार और शहरी क्षेत्र में 7560 लोगों को वैक्सीन लगाई जानी थी।

ग्रामीण इलाकों में 22 हजार लोगों में 45-59 वर्ष के 1384 लोगों को पहली डोज व 841 लोगों को दूसरी डोज लगाई गई। 60 वर्ष से अधिक उम्र के 353 लोगों को पहली डोज व 330 को दूसरी डोज लगाई गई। वहीं, शहरी इलाकों में 7560 लोगों में 45-59 वर्ष में से 684 लोगों को पहली डोज व 193 लोगों को दूसरी डोज लगाई गई।

60 वर्ष से अधिक के 344 लोगों को पहली डोज व 223 को दूसरी डोज लगाई गई। निजी अस्पताल में 600 के लक्ष्य में 45-59 वर्ष तक के 171 लोगों ने पहली डोज व 94 लोगों को दूसरी डोज तथा 60 वर्ष से अधिक के 53 लोगों को पहली डोज व 158 लोगों को दूसरी डोज लगाई गई। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी सूची के अनुसार कोविशिल्ड के 4722 डोज व कोवैक्सीन की 226 डोज लगाई गई।

“जिले में कोविड वैक्सीनेशन के प्रति लोगों को लगातार जागरूक कराया जा रहा है। संक्रमण दर बढ़ने से लोग जागरूक होकर अधिक संख्या में वैक्सीनेशन कराने आ रहे हैं।” -डा. आरएन सिंह, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी

संबंधित समाचार