बरेली: कोरोना की पहली डोज लगवाने के बाद महिला की बुखार से मौत
बरेली, अमृत विचार। कोरोना वैक्सीन की एक डोज लगवाने वाली महिला की बुखार आने के कई दिनों के बाद मौत हो गई। कई दिनों तक परिजनों ने दवा खिलाई लेकिन हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। शनिवार को जिला अस्पताल ले जाते समय महिला ने रास्ते में दम तोड़ दिया। परिजन फिर भी एक उम्मीद …
बरेली, अमृत विचार। कोरोना वैक्सीन की एक डोज लगवाने वाली महिला की बुखार आने के कई दिनों के बाद मौत हो गई। कई दिनों तक परिजनों ने दवा खिलाई लेकिन हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। शनिवार को जिला अस्पताल ले जाते समय महिला ने रास्ते में दम तोड़ दिया। परिजन फिर भी एक उम्मीद से उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन इमरजेंसी के चिकित्सकों ने मृत घोषित किया।
इसके बाद परिवार के लोग शव अस्पताल से घर ले जाने के लिए एम्बुलेंस को कॉल करते रहे। मगर कई घंटे के बाद भी उन्हें एम्बुलेंस नहीं मिली। इसके बाद परिवार के लोग मजबूरी में शव को ई-रिक्शे से घर ले गए।
सुभाष नगर थाना क्षेत्र के शांति विहार कॉलोनी निवासी मिथिलेश महेश्वरी को परिवार के लोग शनिवार की दोपहर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे थे। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। भतीजी उर्मिला रस्तोगी ने बताया कि 11 अप्रैल को बुआ ने कोरोना वैक्सीन का पहला टीका लगवाया था।
बताया जा रहा है कि टीका लगवाने के बाद से ही लगातार उनकी हालत बिगड़ती चली गई। काफी इलाज के बाद भी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। शनिवार को तबीयत बिगड़ने पर वो उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लाईं। लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई और अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके बाद परिवार के लोग शव को घर ले जाने के लिए एम्बुलेंस को कॉल करते रहे। मगर एम्बुलेंस का नंबर नहीं लगा। जिसके बाद परिजन उनके शव को ई-रिक्शा से अपने साथ ले गए।
