बरेली: शराब भट्टी खुलने का किया विरोध, सड़क पर लगाया जाम
बरेली, अमृत विचार। कॉलेज के पास शराब भट्टी खुलने के विरोध में श्यामगंज के लोग सड़कों पर उतर आए। बुधवार को भट्टी खुलने के बाद क्षेत्र के लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया। पुलिस ने किसी तरह मौके पर पहुंचकर मामले को शांत कराया। क्षेत्र के लोगों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजकर शराब भट्टी …
बरेली, अमृत विचार। कॉलेज के पास शराब भट्टी खुलने के विरोध में श्यामगंज के लोग सड़कों पर उतर आए। बुधवार को भट्टी खुलने के बाद क्षेत्र के लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया। पुलिस ने किसी तरह मौके पर पहुंचकर मामले को शांत कराया। क्षेत्र के लोगों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजकर शराब भट्टी बंद कराने की मांग की है।
साहू गोपीनाथ बालिका इंटर कॉलेज से 40 कदम की दूरी पर एक शराब भट्टी खुल गई है। क्षेत्र के लोगों ने बताया कि भट्टी से लगभग 65 कदम की दूरी पर ही साहू राम स्वरूप महिला महाविद्यालय है। 55 कदम की दूरी पर एक मंदिर भी है। क्षेत्रवासियों ने आरोप लगाया है कि देसी शराब की भट्टी कैंटीन सहित खुल गई है जिससे वहां अराजकता का माहौल उत्पन्न हो रहा है। लोग शराब पीकर गाली-गलौज करते हैं। इस वजह से कॉलेज आने वाली छात्राओं एवं शिक्षिकाओं के साथ भी अभद्रता की जाती है। इस कारण मोहल्ले एवं बाजार का माहौल लगातार खराब हो रहा है आए दिन झगड़ा फसाद होने लगा है।
क्षेत्रवासियों ने स्कूल और धार्मिक माहौल को बचाने के लिए शराब भट्टी को हटाने की मांग की है। विरोध करने वालों में साहू गोपीनाथ कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य आकांक्षा सक्सेना, सैफी, नसीम खान, बल्लू, ,मोहम्मद फैजल समेतमोहल्ला बाग अहमद अली के निवासी मौजूद रहे।
