बरेली: रुविवि ने 1 मई से घोषित किया ग्रीष्मकालीन अवकाश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। कोरोना के व्यापक प्रसार के चलते एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने विश्वविद्यालय परिसर व इससे संबद्ध सभी महाविद्यालयों में पूर्व में ही ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित कर दिया है। ग्रीष्म कालीन अवकाश 1 मई से 31 मई तक रहेगा। शिक्षकों को शेष पाठ्यक्रम को ऑनलाइन पूरा करना होगा। दैनिक अमृत विचार ने ग्रीष्मकालीन अवकाश …

बरेली, अमृत विचार। कोरोना के व्यापक प्रसार के चलते एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने विश्वविद्यालय परिसर व इससे संबद्ध सभी महाविद्यालयों में पूर्व में ही ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित कर दिया है। ग्रीष्म कालीन अवकाश 1 मई से 31 मई तक रहेगा। शिक्षकों को शेष पाठ्यक्रम को ऑनलाइन पूरा करना होगा। दैनिक अमृत विचार ने ग्रीष्मकालीन अवकाश के संबंध में 27 अप्रैल को खबर प्रमुखता से प्रकाशित की थी।

कोरोना महामारी की चपेट में विश्वविद्यालय व इससे संबद्ध महाविद्यालयों के शिक्षक, अधिकारी व कर्मचारी व उनके परिजन आ रहे हैं। शासन ने पहले से ही परीक्षाओं व भौतिक कक्षाओं पर रोक लगा रखी थी। बावजूद दिक्कतें हो रही थीं। इस संबंध में कुलपति प्रो. केपी सिंह ने 26 अप्रैल को संकायाध्यक्षों व महाविद्यालयों के प्राचार्यों के साथ ऑनलाइन बैठक की थी। इसमें आगरा विश्वविद्यालय की तरह ग्रीष्मकालीन अवकाश को पूर्व में करने का सुझाव दिया गया था।

इसके तहत कुलपति ने निर्देश दिए थे। गुरुवार को कुलसचिव डा. सुनीता पांडेय ने कोरोना महामारी के चलते शैक्षिक सत्र 2020-21 के लिए संशोधित ग्रीष्मकालीन अवकाश 1 मई से 31 मई तक घोषित कर दिया है। उन्होंने शिक्षकों, शिक्षणतेत्तर कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं कि छात्रों की वार्षिक व सेमेस्टर पाठ्यक्रम अवशेष है, उसे ऑनलाइन पूरा कराया जाए। इस संबंध में सभी संकायाध्यक्ष, विभागाध्यक्षों व अन्य को निर्देश जारी किए हैं।

संबंधित समाचार