लखनऊ में होम आइसोलेशन में 3 लोगों की मौत, पूरी बात जानकर दंग रह जाएंगे आप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के कृष्णानगर अंतर्गत एलडीए कालोनी में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां शनिवार की रात में एक मकान में कोरोना संक्रमित अरविंद गोयल (60) और उनके बेटे आशीष गोयल (25) के शव पड़े मिले। सूचना मिलने के बाद पुलिस जब मौके पर पहुंची तो वहां का दृश्य देखकर …

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के कृष्णानगर अंतर्गत एलडीए कालोनी में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां शनिवार की रात में एक मकान में कोरोना संक्रमित अरविंद गोयल (60) और उनके बेटे आशीष गोयल (25) के शव पड़े मिले।

सूचना मिलने के बाद पुलिस जब मौके पर पहुंची तो वहां का दृश्य देखकर हैरान रह गई।  अरविंद की पत्नी रंजना गम्भीर हालत में मिली। दिव्यांग रंजना को पुलिस ने हॉस्पिटल में एडमिट कराया है।

जानकारी के मुताबिक होम आइसोलेशन में रहने के दौरान पिता-पुत्र की डेथ हुई है। वहीं, रंजना चार दिन से पति और बेटे के शव के साथ ही रह रहीं थीं। इसके अलावा कृष्णानगर में ही होम आइसोलेशन में विवेक शर्मा (35) की भी कोरोना संक्रमण से डेथ हो गई।

पुलिस ने कही ये बात 

इस पूरे मामले में इंस्पेक्टर महेश दुबे ने बताया कि एलडीए कालोनी मकान नम्बर 215 में अरविंद गोयल का परिवार रहता था।
शाम के वक्त स्थानीय लोगों ने मान से दुर्गंध आने की सूचना दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। दरवाजा तोड़ कर पुलिस मकान में दाखिल हुई। जहां अरविंद और आशीष के शव अलग-अलग कमरों में पड़े मिले। अरविंद की पत्नी रंजना भी घर में थीं।

रंजना चल नहीं सकती थीं। ऐसे हालात में वह घर में ही मौजूद थी। उनके सामने पति का शव पड़ा था। खुद रंजना भी कोरोना संक्रमित थीं। उनकी तबीयत भी काफी खराब थी। पति और बेटे की मौत का पता चलने के बाद रंजना ने मदद के लिए कई बार आवाज दी। लेकिन उनकी चीख हर बार घर के अंदर ही दब कर रह गई। कोई भी उनकी मदद के लिए नहीं पहुंचा।

पड़ोसियों ने पुलिस को दी ये अहम जानकारी 

पड़ोसियों के मुताबिक कोरोना संक्रमित होने के बाद से परिवार आइसोलेशन में रह रहा था। अक्सर आशीष और अरविंद ही घर से बाहर आते थे। चार दिन से वह दोनों भी किसी को नजर नहीं आए थे। पड़ोसियों के अनुसार अरविंद की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। ऐसे में आशियाना में रहने वाली अरविंद की मां हर महीने कुछ रुपये दे जाती थी। बीते काफी वक्त से वह भी नहीं आईं थीं।

कमरे में मिली संक्रमित युवक की डेडबॉडी

बताया जा रहा है कि कृष्णानगर के डी-वन में विवेक शर्मा (35) रहता था। कोरोना संक्रमित होने के बाद से वह घर से बाहर नहीं निकला था। शनिवार शाम पड़ोसियों से सूचना मिलने के बाद पुलिस पहुंची और विवेक का शव बरामद किया। इंस्पेक्टर महेश दुबे के अनुसार विवेक के एक रिश्तेदार कुशीनगर में न्यायिक अधिकारी हैं। जिन्हें सूचना दी गई है। विवेक की बहन बनारस में और भाई कोलकाता में रहते हैं। उन्हें भी फोन किया गया था। मगर, कोई नहीं पहुंचा। ऐसे में नगर निगम की टीम ने विवेक के शव का अंतिम संस्कार कराया है। इस घटना के बाद से इलाके के लोग बेहद डरे हुए हैं।

संबंधित समाचार