शाहजहांपुर: महिला की दवा लेकर लौट रहे थे कार सवार, रास्ते में खड़ी मौत ने छीन लीं 5 जिंदगियां

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

तिलहर(शाहजहांपुर),अमृत विचार। कोरोना संक्रमण के दौर में जिंदगी पाने की जद्दोजहद चल रही है। महिला की जिंदगी बचाने के लिए ऑक्सीजन की तलाश में कार से निकला एक परिवार हादसे का शिकार हो गया। इसमें चार लोगों और कार ड्राइवर की मौत हो गई। गंभीर घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डीएम इंद्र …

तिलहर(शाहजहांपुर),अमृत विचार। कोरोना संक्रमण के दौर में जिंदगी पाने की जद्दोजहद चल रही है। महिला की जिंदगी बचाने के लिए ऑक्सीजन की तलाश में कार से निकला एक परिवार हादसे का शिकार हो गया। इसमें चार लोगों और कार ड्राइवर की मौत हो गई। गंभीर घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डीएम इंद्र विक्रम सिंह व एसपी एस आनंद ने घटना स्थल का मुआयना किया।

थाना निगोही क्षेत्र के गांव लधौला निवासी रामनरेश राठौर (50) की पत्नी जनुका काफी समय से ब्लड प्रेशर और शरीर में सूजन आदि बीमारी से परेशान थीं। सोमवार सुबह उनका ऑक्सीजन लेबल काफी कम हो गया था। रामनरेश पत्नी जनुका के साथ ऑक्सीजन की तलाश में कार से बरेली गए थे। उनके साथ बेटा कौशल (21), भतीजा हीरालाल(45) पुत्र श्रीकृष्ण, पुवायां के गांव नाहिल निवासी साले रामगुलाम राठौर भी थे। कार निगोही के गांव रूद्रपुर निवासी विजय(30)चला रहा था।

इन लोगों ने बरेली में कई अस्पतालों में ऑक्सीजन की तलाश की। वहां उन्हें निराशा हाथ लगी। जनुका की हालत काफी खराब हो रही थी। तो सभी ऑक्सीजन की उम्मीद से शाहजहांपुर आ रहे थे। दोपहर करीब 2:45 बजे नेशनल हाईवे पर थाना तिलहर क्षेत्र में बंथरा रूहेलखंड मेडिकल के पास अनियंत्रित कार सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। दुर्घटना में जनुका, उनके बेटे, भतीजे व ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई। रामनरेश की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। जबकि रामगुलाम को गंभीर हालत में सरकारी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना के बाद से मृतकों के घर में कोहराम मचा हुआ है।

“एक कार में सवार कुछ लोग बरेली से दवा लेकर लौट रहे थे। इनमें दंपति और कार के ड्राइवर समेत पांच लोगों की मौत हो गई। गंभीर घायल का मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है।” -एस आनंद, एसपी

संबंधित समाचार