बरेली: तीमारदारों की बस यही ख्वाहिश, कैसे भी मिल जाए ऑक्सीजन सिलेंडर
बरेली, अमृत विचार। देश में कोरोना बेकाबू हो रहा है और सरकार किसी चीज की कमी न होने की हवाबाजी में लगी है। ऑक्सीजन न मिल पाने की वजह से हर रोज देशभर में अनगिनत लोग जान गंवा रहे हैं। कुछ ऐसा ही हाल बरेली का भी है। रोज कोई न कोई जीवनदायनी गैस के …
बरेली, अमृत विचार। देश में कोरोना बेकाबू हो रहा है और सरकार किसी चीज की कमी न होने की हवाबाजी में लगी है। ऑक्सीजन न मिल पाने की वजह से हर रोज देशभर में अनगिनत लोग जान गंवा रहे हैं। कुछ ऐसा ही हाल बरेली का भी है। रोज कोई न कोई जीवनदायनी गैस के अभाव में दुनिया छोड़कर जा रहा है।
बरेली के निजी गैस ऐजेंसियों पर लोग सुबह से ही गैस लेने के लिए एकत्र होने शुरू हो जाते हैं। एजेंसी खुलने पर उन्हें टोकन देकर उनकी रसीद काटी जाती है और प्लांट से गैस आने के बाद टोकन से गैस बांटी जाती है लेकिन पिछले दो दिनों से मालियों की पुलिया स्थित गैस एजेंसी पर तीमारदारों को ऑक्सीजन गैस लेने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। कुछ परिजनों को सुबह से लेकर शाम तक इंतजार करने पर भी गैस नहीं मिल पा रही है।
सोमवार को गैस ऐजेंसी पर टोकन मिलने के बाद भी कई लोगों को गैस नहीं मिल पाई। उन लोगों से शाम तक रुकने के लिए कहा गया लेकिन शाम को प्लांट से भरे सिलेंडर न आने की वजह से शाम को भी तीमारदारों को निराशा ही हाथ लगी। कई लोग ऐजेंसी पर ऐसे भी पहुंचे जिन्होंने बताया कि वह पिछले तीन-चार दिनों से गैस के लेने के लिए आ रहे हैं लेकिन एक बार भी गैस नहीं मिल पाई।
एजेंसी संचालक का कहना है कि सोमवार सुबह हमने करीब 65 से 70 लोगों को ऑक्सीजन गैस उपलब्ध कराई है लेकिन शाम को प्लांट से हमारे भरे सिलेंडर नहीं आ पाए जिसकी वजह से परिजनों को दिक्कतें हुईं। संचालक ने कहा कि मंगलवार की सुबह एजेंसी पर भरे सिलेंडर की गाड़ी आ जाएगी, तब परिजन वहां पहुंचकर ऑक्सीजन ले सकते हैं।
