CM योगी को मिली जान से मारने की धमकी, पूरी बात जानकर दंग रह जाएंगे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को एक बार फिर से जान से मारने की धमकी मिली है। यूपी पुलिस कंट्रोल रूम के व्हाट्सएप नंबर पर यह धमकी दी गई है। धमकी भेजने वाले ने चुनौती दी है कि चार दिन में जो कर सकते हो कर लो। इस मामले के सामने आने के …

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को एक बार फिर से जान से मारने की धमकी मिली है। यूपी पुलिस कंट्रोल रूम के व्हाट्सएप नंबर पर यह धमकी दी गई है। धमकी भेजने वाले ने चुनौती दी है कि चार दिन में जो कर सकते हो कर लो।
इस मामले के सामने आने के बाद से लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी थाने में केस दर्ज कर लिया गया है। साथ ही पुलिस टीम को अलर्ट कर दिया गया है। वहीं नंबर की जांच कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

‘चार दिन में मेरा जो कर सकते हो कर लो’

प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते गुरुवार यानि 29 अप्रैल को देर शाम यूपी पुलिस के आपातकाल सेवा डायल 112 व्हाट्स एप नंबर पर किसी संदिग्ध व्यक्ति ने संदेश भेजते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी दी।

आरोपी ने अपने धमकी भरे मेसेज में लिखा था कि वह सीएम योगी को 5 वें दिन जान से मार देगा, इसके साथ ही आरोपी ने मैसेज में यह भी लिखा कि अगले चार दिन में मेरा जो कर सकते हो कर लो’।

नम्बर ट्रेस कर आरोपी की तलाश कर रही पुलिस

सूबे के मुख्यमंत्री के लिए धमकी भरा मैसेज मिलने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आनन फानन में धमकी देने वाले नम्बर की जांच करने के साथ सर्विलांस टीम की मदद से नम्बर को ट्रेस किया गया, लेकिन अभी तक आरोपी से जुड़ी कोई खास जानकारी पुलिस के हाथ नहीं लगी है। हालांकि, संदिग्ध के खिलाफ लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी में कंट्रोल रूम डायल 112 के आपरेशन कमांडर अंजुल कुमार की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। इसके साथ ही आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीम गठित की गई है, जो सर्विलांस सेल की मदद लेकर आरोपी को अरेस्ट करने में जुट गई हैं।

संबंधित समाचार