यूपी: रोडवेज बसों में कम हुए यात्री, अब इतनी सवारी होने पर ही रवाना होंगी बसें

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। सप्ताह में पांच दिन जनता कफ्यू लगने की वजह से राज्य सड़क परिवहन निगम की ओर से चलाई जा रही रोडवेज बसों में दैनिक यात्रियों की संख्या कम हो गई है। ऐसे में फुटकर सवारियों को अब एक बस में कम से कम 25 यात्रियों का इंतजार करना पड़ेगा। तभी बस अड्डे से बसें …

लखनऊ। सप्ताह में पांच दिन जनता कफ्यू लगने की वजह से राज्य सड़क परिवहन निगम की ओर से चलाई जा रही रोडवेज बसों में दैनिक यात्रियों की संख्या कम हो गई है।

ऐसे में फुटकर सवारियों को अब एक बस में कम से कम 25 यात्रियों का इंतजार करना पड़ेगा। तभी बस अड्डे से बसें रवाना होंगी। ये बसें हाइवे से न होकर बल्कि शहर के भी सभी बस स्टेशनों से गुजरेंगी। साथ ही 300 किलोमीटर के लंबे सफर पर 50 फीसदी यात्री लोड फैक्टर होने पर बसें जाएंगी। वरना, यात्री आभाव में बसों को रद्द कर दिया जाएगा।

क्षेत्रीय प्रबंध की ओर से लखनऊ परिक्षेत्र के सभी बस डिपो को दिशा निर्देश भेज दिया गया है। यात्री लोड फैक्टर की समीक्षा बैठक में 50 फीसदी से कम यात्री ढोहने पर चालक-परिचालक समेत डिपो के प्रभारी जिम्मेदार होंगे।

वहीं ट्रेन से आने वाले श्रमिकों को दूसरे जनपदों तक ले जाने में भी यात्री लोड फैक्टर का ख्याल रखना होगा। श्रमिक स्पेशल बसों में भी 25 से कम लोगों को लेकर नहीं ले जा सकेंगे। इससे कम श्रमिक होंगे तो दूसरी बसों में शिफ्ट करके भेजा जाएगा।

संबंधित समाचार