बंगाल हिंसा पर सियासत गरमाई, यूपी में बीजेपी के ये दिग्गज नेता आज धरने पर
लखनऊ। पश्चिम बंगाल में चुनाव परिणाम आने के बाद से बीजेपी कार्यकर्ताओं पर हो रहे हमले और पार्टी दफ्तर में आगजनी के विरोध में भाजपा आज देशव्यापी प्रदर्शन कर रही है। इसी कड़ी में यूपी के अलग-अलग जिलों में आज बीजेपी के नेता धरने पर बैठे हैं। वे धरने के माध्यम से बंगाल में हो …
लखनऊ। पश्चिम बंगाल में चुनाव परिणाम आने के बाद से बीजेपी कार्यकर्ताओं पर हो रहे हमले और पार्टी दफ्तर में आगजनी के विरोध में भाजपा आज देशव्यापी प्रदर्शन कर रही है। इसी कड़ी में यूपी के अलग-अलग जिलों में आज बीजेपी के नेता धरने पर बैठे हैं। वे धरने के माध्यम से बंगाल में हो रही हिंसा के खिलाफ अपना विरोध दर्ज करा रहे हैं। उनकी मांग हैं बंगाल में हो रही हिंसा और बीजेपी कार्यकर्ताओं पर हमले की घटनाओं पर जल्द से जल्द रोक लगाई जाएं।
यहां देखें कौन- कौन नेता आज बैठे हैं धरने पर
डॉ. सतीश द्विवेदी
यूपी के बेसिक शिक्षा मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी ने बंगाल में हो रही हिंसा की घटना के विरोध में आज लखनऊ स्थित अपने आवास पर कोरोना की गाइडलाइन्स का पालन करते हुए धरना दिया।

स्वतंत्र देव सिंह
उत्तर प्रदेश बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह लखनऊ में धरने पर बैठे हैं। उन्होंने धरने के माध्यम से बंगाल हिंसा के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया है।

