लखनऊ के इस ऑक्सीजन प्लांट में सिलेंडर फटने से 3 की मौत, 6 घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी लखनऊ के चिनहट इलाके से आ रही है। यहां केटी ऑक्सीजन प्लांट में बड़ा हादसा हो गया है। जानकारी के मुताबिक ऑक्सीजन रिफिलिंग के दौरान सिलिंडर ब्लास्ट होने से 3 व्यक्तियों की मौत हो गई है, वहीं एक गंभीर और 5 लोग सामान्य रूप से घायल हैं। घायलों …

लखनऊ। इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी लखनऊ के चिनहट इलाके से आ रही है। यहां केटी ऑक्सीजन प्लांट में बड़ा हादसा हो गया है। जानकारी के मुताबिक ऑक्सीजन रिफिलिंग के दौरान सिलिंडर ब्लास्ट होने से 3 व्यक्तियों की मौत हो गई है, वहीं एक गंभीर और 5 लोग सामान्य रूप से घायल हैं। घायलों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल है।

Blast
लखनऊ के इस ऑक्सीजन प्लांट में सिलेंडर फटने से 1 की मौत, 11 घायल(फोटो:सोशल मीडिया)

धमाके में प्लांट का शेड उड़ा

बता दें केटी ऑक्सीजन प्लांट लखनऊ में देवा रोड मटियारी के पास स्थित है। यहां प्लांट में एक बड़ा धमाका हुआ, जिससे प्लांट में काम कर रहे तमाम कर्मचारी मौके पर तैनात सुरक्षाकर्मी इस हादसे में हताहत हो गए। लोगों ने बताया कि धमाका इतना तेज था कि प्लांट के ऊपर पड़ा शेड हवा में उड़ गया।

पुलिस ने पूरे इलाके को अपने कब्जे में लिया

घटना के बाद मौके पर पुलिस राहत कार्य में जुटी है पुलिस ने पूरे इलाके को अपने कब्जे में ले लिया है। एंबुलेंस द्वारा घायलों और मृतकों को बाहर निकाला जा रहा है।

Blast
लखनऊ के इस ऑक्सीजन प्लांट में सिलेंडर फटने से 1 की मौत, 11 घायल(फोटो:सोशल मीडिया)

पुलिस प्रशासन का पक्ष

चिनहट कोतवाली प्रभारी धनंजय पाण्डेय ने इस हादसे में अभी तक 11 लोगों के घायल और 1 व्यक्ति के मरने की पुष्टि की है। घायलों का इलाज गोमती नगर लोहिया अस्पताल में चल रहा है।

Lucknow
लखनऊ के इस ऑक्सीजन प्लांट में सिलेंडर फटने से 1 की मौत, 11 घायल(फोटो:सोशल मीडिया)

संबंधित समाचार