कोरोना का ऐसा खौफ, लक्षण नजर आते ही इस शख्स ने खुद को जंगल में किया क्वारंटीन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश में कोरोना के केस लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। रोज बड़ी संख्या में नए मामले सामने आने के साथ ही मरीजों की मौत का आंकड़ा भी तेजी से बढ़ रहा है। तबीयत बिगड़ने पर अस्पतालों में भर्ती होने के लिए मरीजों को एड़ी-चोटी का दम लगाना पड़ रहा है। तब जाकर …

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश में कोरोना के केस लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। रोज बड़ी संख्या में नए मामले सामने आने के साथ ही मरीजों की मौत का आंकड़ा भी तेजी से बढ़ रहा है।

तबीयत बिगड़ने पर अस्पतालों में भर्ती होने के लिए मरीजों को एड़ी-चोटी का दम लगाना पड़ रहा है। तब जाकर बड़ी मुश्किल से किसी अस्पताल में उनकी भर्ती हो पा रही है। इसलिए लोग खुद को कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए तमाम तरह के एहतियात भी बरत रहे हैं।

कोरोना को लेकर लोगों के मन में कितना अधिक खौफ है इसका अंदाजा आप इस बात से ही लगा सकते हैं कि एक व्यक्ति ने कोरोना के लक्षण दिखने पर खुद को एक जंगल में क्वारंटीन कर लिया है।

Covid
कोरोना टेस्ट(फोटो: सोशल मीडिया)

क्या है ये पूरा मामला

दरअसल ये पूरा मामला मुजफ्फरनगर के नगला रई गांव का है। यहां के निवासी संजय धीमान ने खुद में कोरोना के लक्षण दिखने के बाद लुहारी खुर्द स्थित अपने ईंट भट्टे के पास के जंगल में खुद को क्वारंटीन कर लिया।

संजय धीमान ने बताया कि पंचायत चुनाव में वोट देने के बाद से ही उन्हें बुखार आ गया था। उन्होंने जांच कराई तो रिपोर्ट में मलेरिया पाया गया। साथ ही डॉक्टर ने उनके अंदर कोरोना के लक्षण होने की भी बात कही थी।

Forest
कोरोना का ऐसा डर, लक्षण नजर आते ही इस शख्स ने खुद को जंगल में किया क्वारंटीन(फोटो:सोशल मीडिया)

संजय के मुताबिक उसी वक्त से उन्होंने अपने परिवार और अन्य लोगों को सुरक्षित रखने के लिए खुद को अपने ईंट भट्टे के पास स्थित जंगल में क्वारंटीन कर सभी से दूरियां बना रखी हैं।

उसने यह भी बताया कि इस दौरान उनके भट्टे पर काम करने वाले उनके नौकर जॉनी ने उनकी बड़ी सहायता की है। जिसके चलते आज वह स्वस्थ महसूस कर रहे हैं। जल्द ही वे यहां से अपने घर लौट जाएंगे।

संबंधित समाचार