बरेली: ऐसे लोगों को दोबारा कोरोना होने पर कम है जान का खतरा, आप भी जानिए

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। जिन लोगों का टीकाकरण हो चुका है या फिर वह संक्रमित हो जाने के बाद स्वस्थ हो गए हैं, ऐसे लोगों को दोबारा वायरस की चपेट में आने पर भी जान जाने का खतरा कम है। ऐसे लोगों के शरीर में बनी एंटीबाडी उनकी रक्षा करती है। हालांकि यह एंटीबाडी कितने दिनों …

बरेली, अमृत विचार। जिन लोगों का टीकाकरण हो चुका है या फिर वह संक्रमित हो जाने के बाद स्वस्थ हो गए हैं, ऐसे लोगों को दोबारा वायरस की चपेट में आने पर भी जान जाने का खतरा कम है। ऐसे लोगों के शरीर में बनी एंटीबाडी उनकी रक्षा करती है। हालांकि यह एंटीबाडी कितने दिनों तक बरकरार रहती है, इस पर चिकित्सक कुछ भी कहने की स्थिति में नहीं है। हां यह जरूर कहते हैं कि दूसरी लहर में संक्रमित होने वाले लोगों को एक टीका तो लगभग लग चुका है, ऐसे में अगर वह टीकाकरण करवाते हैं तो उनका सुरक्षा कवच और भी मजबूत हो जाएगा।

रामपुर गार्डन स्थित विजयराज हॉस्पिटल के संचालक व आईएमए अध्यक्ष डॉ. राजीव गोयल बताते हैं कि जिन लोगों ने टीका लगवाया है या पहले से वायरस की चपेट में आ चुके हैं, उन पर म्यूटेशन के बाद भी वायरस का असर कम हुआ है। बताया कि एक बार शरीर में एंटीबॉडी बन जाने के बाद वायरस के नए स्ट्रेन का असर कम ही होगा। कहा कि जिन्होंने टीकाकरण करा लिया है या एक बार वायरस की चपेट में आ चुके है, उनके संक्रमित होने पर अधिक तकलीफ नहीं होगी।

बताया कि संक्रमित होने के बाद स्वस्थ होने पर मरीज के अंदर एंटीबॉडी मौजूद होती है, ऐसे में वैक्सीजन लगवाने के बाद तेजी से एंटीबॉडी बनती है। कहा कि टीकाकरण कराने के बाद भी मास्क लगाना अनिवार्य है। ऐसा नहीं है टीकाकरण के बाद आप इस संक्रमण के चपेट में नहीं आएंगे, यह जरूर है कि संक्रमण शरीर पर अधिक जोर नहीं डाल सकेगा।

संबंधित समाचार