बरेली: 85 प्रतिशत बुजुर्ग और 82 फीसदी युवाओं ने लगवाई वैक्सीन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। कोरोना से बचने के लिए जीवनरक्षक टीके को लेकर बुजुर्गों व युवाओं में खासा क्रेज देखने को मिल रहा है। जिले में 18 से 44 साल तक के लोगों के टीकाकरण अभियान में लक्ष्य के सापेक्ष 28.55 युवा गुरुवार को सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर पहुंचे। केंद्रों पर थर्मल स्क्रीनिंग, सैनेटाइजेशन के बाद …

बरेली, अमृत विचार। कोरोना से बचने के लिए जीवनरक्षक टीके को लेकर बुजुर्गों व युवाओं में खासा क्रेज देखने को मिल रहा है। जिले में 18 से 44 साल तक के लोगों के टीकाकरण अभियान में लक्ष्य के सापेक्ष 28.55 युवा गुरुवार को सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर पहुंचे। केंद्रों पर थर्मल स्क्रीनिंग, सैनेटाइजेशन के बाद उन्हें टीका लगाया गया।

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने बताया कि शासन की ओर से 3220 का लक्ष्य दिया गया था। कोविन ऐप पर पंजीकरण के बाद लक्ष्य के सापेक्ष कुल 2658 लोगों ने वैक्सीन लगवाई। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी सूची के अनुसार ग्रामीण क्षेत्रों में 1764 व शहरी क्षेत्रों में 894 लोगों ने वैक्सीनेशन कराया है।

युवाओं से आगे रहे बुजुर्ग
45 से अधिक उम्र के लक्ष्य के सापेक्ष 85 प्रतिशत लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगाई गई। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. आरएन सिंह ने बताया कि शासन की ओर से 45 वर्ष से अधिक के लोगों के लिए जिले को चार हजार लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य दिया गया था। कोरोना संक्रमण के खतरे के बीच जागरूक 3432 लोगों का टीकाकरण किया गया। ग्रामीण इलाकों में 15820 लोगों में 45-59 वर्ष के 454 लोगों को पहली डोज व 441 लोगों को दूसरी डोज लगाई गई। 60 वर्ष से अधिक उम्र के 199 लोगों को पहली डोज व 301 को दूसरी डोज लगाई गई। वहीं, शहरी इलाकों में 5700 लोगों में 45-59 वर्ष में से 793 लोगों को पहली डोज व 553 लोगों को दूसरी डोज लगाई गई। 60 वर्ष से अधिक के 313 लोगों को पहली डोज व 378 को दूसरी डोज लगाई गई। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी सूची के अनुसार कोविशिल्ड के 3232 डोज व कोवैक्सीन की 200 डोज लगाई गई है।

“जिले में कोविड वैक्सीनेशन के प्रति लोगों को लगातार जागरूक कराया जा रहा है। संक्रमण बढ़ने से लोग अधिक संख्या में वैक्सीनेशन कराने आ रहे हैं।” -डॉ. आरएन सिंह, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी

संबंधित समाचार