बरेली: शास्त्री मार्केट में दवा एजेंसियों पर छापा, मिल रही थीं ये शिकायतें

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। कोरोना की भयावह स्थिति के बीच दवा के कारोबारियों ने कई तरह के सर्जिकल आइटम, सैनेटाइजर, ऑक्सीजन मॉस्क, नैबुलाइजर और दवाओं के दाम बढ़ा दिए हैं। शास्त्री मार्केट में कई मेडिकल एजेंसियों पर मनमाने रेट वसूल किए जा रहे हैं। प्रशासन से लेकर शासन तक इसकी शिकायतें पहुंच रही हैं। घटिया गुणवत्ता …

बरेली, अमृत विचार। कोरोना की भयावह स्थिति के बीच दवा के कारोबारियों ने कई तरह के सर्जिकल आइटम, सैनेटाइजर, ऑक्सीजन मॉस्क, नैबुलाइजर और दवाओं के दाम बढ़ा दिए हैं। शास्त्री मार्केट में कई मेडिकल एजेंसियों पर मनमाने रेट वसूल किए जा रहे हैं। प्रशासन से लेकर शासन तक इसकी शिकायतें पहुंच रही हैं। घटिया गुणवत्ता के सैनेटाइजर को महंगे में बेचने की कई शिकायतें जिलाधिकारी तक पहुंची हैं।

ओवररेटिंग के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीमें गोपनीय जांच कर रही हैं लेकिन गुरुवार को ड्रग इंस्पेक्टर उर्मिला वर्मा के नेतृत्व में टीम ने शास्त्री मार्केट के कई मेडिकल एजेंसी पर छापा मारा। इससे कारोबारियों में खलबली मच गई। टीम ने घटिया गुणवत्ता के सैनेटाइजर बेचने, सर्जिकल उपकरणों की ओवररेटिंग करने की शिकायत पर छापेमारी की। इस दौरान कई कंपनियों के सैनेटाइजर का सैंपल लिया। एजेंसियों पर दवा बिक्री का ब्यौरा भी तलब किया। ड्रग इंस्पेक्टर कमल और परम मेडिकल एजेंसी पर कार्रवाई की।

एफएसडीए के सूत्र बताते हैं कि टीम ने कागजात भी जब्त किए हैं। सैनेटाइजर बिक्री से संबंधित कागजात हैं। कई अन्य दुकानों पर भी बिलों की जांच की गई। ड्रग इंस्पेक्टर ने बताया कि कई गोपनीय टीमें दवाओं की ओवररेटिंग की जांच कर रही हैं। कई एजेंसियों टारगेट में हैं। अधिक दाम वसूलने के कई तथ्य हाथ लगे हैं और सबूत जुटाए जा रहे हैं। जल्द ही बड़ी कार्रवाई करने के संकेत दिए।

खांसी और जुकाम की दवाएं भी महंगी
दवा कारोबारी कोरोना महामारी का जमकर फायदा उठा रहे हैं। जो खांसी और जुकाम की दवा लेने पहुंचते हैं। उनसे मनमाने दाम वसूले जा रहे हैं। एक मेडिकल स्टोर संचालक ने बताया कि दवाएं बेहद मुश्किल से मिल रही हैं। एजेंसी वाले स्टाक कम आने की बात कहकर हमें भी महंगी दवाएं दे रहे हैं। इस महामारी में जो मिल रहा है, उसको लेना भी मजबूरी है।

संबंधित समाचार