भाजपा से तीन बार विधायक रहे इस बड़े नेता का कोरोना का निधन, संघर्ष की कहानी सुनकर रो पड़ेंगे
रायबरेली। शुक्रवार को रायबरेली के सलोन विधायक दल बहादुर कोरी की कोरोना से मौत हो गई। दल बहादुर को मिलाकर बीते पंद्रह दिनों में चार विधायकों की मौत हो चुकी है। जबकि अब तक सात विधायक अपनी जान गंवा चुके हैं। दल बहादुर कोरी सलोन से बीजेपी विधायक थे। बीते दिनों उनकी तबीयत खराब हो …
रायबरेली। शुक्रवार को रायबरेली के सलोन विधायक दल बहादुर कोरी की कोरोना से मौत हो गई। दल बहादुर को मिलाकर बीते पंद्रह दिनों में चार विधायकों की मौत हो चुकी है। जबकि अब तक सात विधायक अपनी जान गंवा चुके हैं।
दल बहादुर कोरी सलोन से बीजेपी विधायक थे। बीते दिनों उनकी तबीयत खराब हो गई थी। कोरोना की जांच के बाद वह पॉजिटिव पाए गए। उन्हें लखनऊ के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शुक्रवार सुबह उनके निधन की खबर आई। वह सलोन विधानसभा क्षेत्र से तीन बार विधायक और एक बार समाज कल्याण राज्य मंत्री रहे थे।
संघर्षशील व्यक्तित्व के धनी दल बहादुर कोरी ने अपने जीवन का सफर मजदूरी और फिर राजमिस्त्री से लेकर विधायक तक पूरा किया। वह सर्व समाज के बीच काफी लोकप्रिय रहे।
उनके निधन से न सिर्फ भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बल्कि हर वर्ग के लोग स्तब्ध हैं। वह अपने विधानसभा क्षेत्र के गांव उदयपुर मजरे पदमपुर बिजौली के मूल निवासी थे।
