बिजनौर में डबल मर्डर से गांव में मचा हड़कंप, जानें क्या है पूरा मामला
अमृत विचार, बिजनौर। बिजनौर क्षेत्र के गांव धौकलपुर में डबल मर्डर होने से गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पाकर एसपी डॉ धर्मवीर सिंह मौके पर पहुंचे और शवों को पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भिजवाया। गांव वालों के अनुसार बिजनौर क्षेत्र के गांव धौकलपुर में पुरानी रंजिश के चलते यह मर्डर होगें। गौरतलब हो कि …
अमृत विचार, बिजनौर। बिजनौर क्षेत्र के गांव धौकलपुर में डबल मर्डर होने से गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पाकर एसपी डॉ धर्मवीर सिंह मौके पर पहुंचे और शवों को पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भिजवाया। गांव वालों के अनुसार बिजनौर क्षेत्र के गांव धौकलपुर में पुरानी रंजिश के चलते यह मर्डर होगें। गौरतलब हो कि वीर सिंह पुत्र महाराज सिंह व उनके भतीजे अंकुर पुत्र जगबीर सिंह रविवार की सुबह जंगल गए थे।
वहां गांव के ही दूसरे पक्ष के लोग अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंचे और उन्होंने चाचा भतीजे की गोली मारकर हत्या कर दी बताया जा रहा है कि करीब 6 वर्ष पूर्व 15 अगस्त 2015 को वीर सिंह पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के अमन सिंह पुत्र जगराम सिंह का मर्डर किया था तभी से इन दोनों में रंजिश चली आ रही है।
बीच में कुछ समय के लिए मामला शांत हो गया था दूसरे पक्ष के लोगों ने आज मौका देख कर वीर सिंह वह उनके भतीजे अंकुर को मौत के घाट उतार दिया। दोनों का मर्डर होने पर गांव में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही बिजनौर पुलिस व एसपी डॉ धर्मवीर सिंह ने मौके पर पहुंच कर घटना की पूरी जानकारी ली। उन्होंने शवो को पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भिजवा दिया।
