बरेली: जनरल वार्ड में भर्ती कर ऐंठे 96 हजार रुपये, रेफर पर मरीज की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। निजी कोविड अस्पतालों में संक्रमित मरीजों और उनके तीमारदारों से रकम वसूलने की शिकायतें आनी शुरू हो गई हैं। रविवार को शहर के एक निजी अस्पताल में मरीज से रकम वसूलने का मामला सामने आया जिसमें 62 वर्षीय वृद्ध को जनरल वार्ड में भर्ती कर इलाज के नाम पर 96540 रुपये ऐंठने …

बरेली, अमृत विचार। निजी कोविड अस्पतालों में संक्रमित मरीजों और उनके तीमारदारों से रकम वसूलने की शिकायतें आनी शुरू हो गई हैं। रविवार को शहर के एक निजी अस्पताल में मरीज से रकम वसूलने का मामला सामने आया जिसमें 62 वर्षीय वृद्ध को जनरल वार्ड में भर्ती कर इलाज के नाम पर 96540 रुपये ऐंठने की बात खुली है।

परिजनों के अनुसार 62 वर्षीय मुकेश अग्रवाल सेवानिवृत्त बैंककर्मी हैं। परिजनों ने बताया कि 2 मई को उनको बुखार आया था। उन्होंने एंटीजन से जांच कराई, जांच में निगेटिव आए लेकिन ऑक्सीजन स्तर गिरता देख परिजनों ने 4 मई को एक निजी अस्पताल के जनरल वार्ड में भर्ती किया।

7 मई को इनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर इन्हें अस्पताल प्रबंधन की ओर से आईसीयू में बेड खाली न होने की बात कहकर रेफर कर दिया गया। दूसरे निजी अस्पताल में जाने पर उनका ऑक्सीजन स्तर 38 के करीब हो गया जहां उन्होंने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। परिजनों का आरोप है कि हालत गंभीर होने के बाद अस्पताल प्रबंधन ने रेफर किया था।

परिजनों की ओर से शिकायत की गई थी, निजी अस्पताल की ओर से बेवजह अधिक वसूली करने वाले अस्पतालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। -डा. एसके गर्ग, सीएमओ

संबंधित समाचार