फतेहपुर: कोरोना से मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. आर के शर्मा का निधन
लखनऊ। फतेहपुर के मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. आर के शर्मा का कोरोना से आज निधन हो गया है। डॉ. शर्मा पिछले 15 दिनों से कोरोना संक्रमण से जूझ रहे थे। उनका इलाज जयपुर में चल रहा था। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। उत्तर प्रदेश पशु चिकित्सा संघ के अध्यक्ष डॉ राकेश कुमार …
लखनऊ। फतेहपुर के मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. आर के शर्मा का कोरोना से आज निधन हो गया है। डॉ. शर्मा पिछले 15 दिनों से कोरोना संक्रमण से जूझ रहे थे। उनका इलाज जयपुर में चल रहा था। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
उत्तर प्रदेश पशु चिकित्सा संघ के अध्यक्ष डॉ राकेश कुमार ने डॉ. शर्मा के निधन पर दुख जताया है। साथ ही श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।
संघ के अध्यक्ष ने बयान जारी करके कहा है कि डॉ. शर्मा एक ईमानदार कर्मठ अधिकारी के रूप में जाने जाते थे। उनके निधन से पशुपालन विभाग को अपूरणीय क्षति हुई है।
