बरेली: लॉकडाउन में बेवजह घूमने वालों पर सख्ती, मुर्गा बनाया…लगवाई उठक-बैठक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। लाकडाउन के बावजूद लोग बिना कारण बाहर घूमने से बाज नहीं आ रहे हैं। ऐसे में पुलिस ने अब सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। कहीं लोगों को मुर्गा बनाया जा रहा है तो कहीं पर उठक-बैठक कराई जा रही है। पुलिस ने बिना मास्क के घूम रहे लोगों के चालान काटकर उनसे …

बरेली,अमृत विचार। लाकडाउन के बावजूद लोग बिना कारण बाहर घूमने से बाज नहीं आ रहे हैं। ऐसे में पुलिस ने अब सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। कहीं लोगों को मुर्गा बनाया जा रहा है तो कहीं पर उठक-बैठक कराई जा रही है। पुलिस ने बिना मास्क के घूम रहे लोगों के चालान काटकर उनसे जुर्माना भी वसूला। पुलिस की सख्ती की वजह से बिना काम के घूम रहे लोगों में हड़कंप मचा रहा। पुलिस ने समय सीमा पूरी होने के बाद पेट्रोल पंप भी बंद करा दिए।

लाकडाउन के दौरान बेवजह घूम रहे लोगों को पुलिस ने सड़क पर सजा दी। पुलिस ने ऐसे लोगों को मुर्गा बनाकर उठक-बैठक लगवाई। साथ ही अगली बार सड़क पर घूमते दिखाई देने पर मुकदमा दर्ज करने की चेतावनी दी। सोमवार को लाकडाउन के दौरान पुलिस अन्य दिनों से अधिक अलर्ट दिखी। पुलिस ने जगह-जगह बैरियर लगाकर बेवजह सड़कों पर घूम रहे लोगों को पकड़कर कड़ी फटकार लगाई। उन्हें मुर्गा बनाकर उठक-बैठक लगवाई। प्रेम नगर थाना क्षेत्र की चौकी कोहड़ापीर पर पुलिस ने सड़क पर घूम रहे लोगों को मुर्गा बनाया। इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि लाकडाउन में बिना काम के घर से बाहर निकलने वालों पर अब सख्ती की जाएगी। अगर उसके बाद भी लोग नहीं मानते हैं तो उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

संबंधित समाचार