…तो राहुल वोहरा को बिना ऑक्सीजन के लगाया गया था मास्क, पत्नी ने वीडियो जारी कर मांगा इंसाफ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली, अमृत विचार। यू ट्यूबर और अभिनेता राहुल वोहरा को राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ताहिरपुर में बिना आक्सीजन के ही मास्क लगा दिया गया था। कोरोना संक्रमण से उनकी मौत के बाद पत्नी ने राहुल की एक वीडियो जारी करते हुए ये खुलासा किया। उनकी पत्नी ने अपने पति और अभिनेता राहुल वोहरा …

नई दिल्ली, अमृत विचार। यू ट्यूबर और अभिनेता राहुल वोहरा को राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ताहिरपुर में बिना आक्सीजन के ही मास्क लगा दिया गया था। कोरोना संक्रमण से उनकी मौत के बाद पत्नी ने राहुल की एक वीडियो जारी करते हुए ये खुलासा किया। उनकी पत्नी ने अपने पति और अभिनेता राहुल वोहरा के लिए इंसाफ की भी गुहार लगाई है।

ज्योति तिवारी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से पति राहुल का एक वीडियो साझा करते हुए लिखा, ‘मेरा राहुल चला गया ये सबको पता पर कैसे गया ये किसी को नहीं पता। राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ताहिरपुर में इस तरह का इलाज किया जाता है। उम्मीद करती हूं कि मेरे पति को इंसाफ मिलेगा। एक और राहुल इस दुनिया से नहीं जाना चाहिए।’

वीडियो में अस्पताल की ओर से की गई लापरवाही के बारे में अभिनेता बता रहे हैं। राहुल आक्सीजन मास्क हटाकर ये कहते हुए नजर आ रहे हैं कि मास्क से कुछ आ ही नहीं रहा है। यहां लगातार लापरवाही है। कोई देखभाल नहीं हो रही है। किसी अटेंडेट को बुलाते हैं तो एक डेढ़ घंटे बाद आते हैं।

राहुल वोहरा लंबे समय से कोरोना संक्रमित थे और वो दिल्ली के राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ताहिरपुर में भर्ती थे। राहुल की रविवार को मौत हो गई थी। मौत से पहले राहुल ने फेसबुक पर पोस्ट भी डाली थी। जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री और दिल्ली के उप मुख्यमंत्री को टैग करते हुए लिखा था कि मुझे भी अच्छा इलाज मिल जाता तो शायद मैं बच जाता।

संबंधित समाचार