अमरोहा: मिठनपुर में राम गंगा नहर किनारे मिला मजदूर का शव, प्रेम प्रसंग में हत्या की आशंका

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमरोहा, अमृत विचार। थाना क्षेत्र के गांव मिठनपुर में मजदूर का शव गांव के बाहर नहर किनारे पड़ा मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने महिला के प्रेमी ने युवक की हत्या की आशंका व्यक्त की है। शक के आधार पर पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है। पुलिस जांच पड़ताल …

अमरोहा, अमृत विचार। थाना क्षेत्र के गांव मिठनपुर में मजदूर का शव गांव के बाहर नहर किनारे पड़ा मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने महिला के प्रेमी ने युवक की हत्या की आशंका व्यक्त की है। शक के आधार पर पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।

मामला मंडी धनौरा थाना क्षेत्र के गांव मिठनपुर का है। यहां रहने वाला योगेश सैनी 40 उर्फ कलवा मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करता था। मंगलवार की सुबह वह हर रोज की तरह मंडी धनौरा नगर में मजदूरी कार्य करने गया था, लेकिन देररात तक वह वापस नही लौटा। बुधवार की सुबह परिजनों को उसका शव गांव के बाहर राम गंगा पोषक नहर के किनारे पड़ा मिला। मृतक के सिर में चोट के निशान मिले। परिजनों ने हत्या की बात कही।

परिजनों का आरोप है कि महिला ने अपने प्रेमी से अपने पति की हत्या कराई है। सूचना पर थाना प्रभारी अमर सिंह भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों के कहने पर हमदर्दी जताने पहुंचे बछरायूं थाना के चौहड़पुर बगद निवासी एक युवक को हिरासत में ले लिया है। परिजनों ने उस पर ही हत्या का आरोप लगाया है। ग्रामीणों का कहना है मृतक की गैर मौजूदगी में युवक को घर पर अक्सर घर पर आता जाता देखा गया। उधर थाना प्रभारी अमर सिंह ने बताया कि शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम को भेजा जा रहा है। हिरासत में लिए गए युवक से भी पूछताछ की जा रही है।

संबंधित समाचार