एटा: अस्‍पताल में भर्ती 90 साल के कैदी को बेड पर चेन से बांधा, जेल वार्डर सस्‍पेंड

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के एटा में एक हैरान कर देने मामला सामने आया है। यहां की जेल में एक 90 वर्षीय कैदी को सांस लेने में परेशानी महसूस हुई, इसके बाद उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन जेल प्रशासन ने अमानवीय व्यवहार करते हुए इलाज के दौरान कैदी को बेड पर चेन से …

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के एटा में एक हैरान कर देने मामला सामने आया है। यहां की जेल में एक 90 वर्षीय कैदी को सांस लेने में परेशानी महसूस हुई, इसके बाद उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन जेल प्रशासन ने अमानवीय व्यवहार करते हुए इलाज के दौरान कैदी को बेड पर चेन से बांधकर रखा।

कैदी के भागने के डर से यह किया गया लेकिन 90 वर्ष के कैदी के साथ इस तरह के अमानवीय व्यवहार पर गंभीर सवाल उठे हैं। चेन बांधे बेड पर बैठे कैदी का फोटो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ।

मामले के तूल पकड़ने के बाद डीजी जेल आनंद कुमार ने घटना पर संज्ञान लेते हुए संबंधित जेल वार्डर अशोक यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के आदेश दिया है।

इसके साथ ही पर्यवेक्षणीय अधिकारी से भी स्पष्टीकरण मांगा गया है।  DG PRISONS UP के ट्विटर हैंडल पर कार्रवाई की जानकारी देते हुए कहा गया है कि दोषी किसी भी अधिकारी या कर्मचारी को बख्शा नहीं जाएगा। मामला जानकारी के आने के बाद कैदी की चेन खोल दी गई है।

संबंधित समाचार