बरेली: फेसबुक पर दोस्ती के बाद ब्लैकमेल कर रही बॉबी गर्ल
बरेली, अमृत विचार। अगर कोई अंजान आपको फ्रेंड रिक्वेस्ट भेज रहा है तो आप सावधान हो जाइए। क्योंकि ये दोस्ती करने के बाद अश्लील चैट पर आ जाती है और फिर आपकी अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर समाज में बदनाम करने की धमकी देती हैं। जाने अंजाने तमाम लोग इनके शिकार भी हो चुके हैं …
बरेली, अमृत विचार। अगर कोई अंजान आपको फ्रेंड रिक्वेस्ट भेज रहा है तो आप सावधान हो जाइए। क्योंकि ये दोस्ती करने के बाद अश्लील चैट पर आ जाती है और फिर आपकी अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर समाज में बदनाम करने की धमकी देती हैं। जाने अंजाने तमाम लोग इनके शिकार भी हो चुके हैं और अब तो पुलिस तक भी इनकी शिकायते पहुंचने लगी हैं।
पीड़ित लोगों का कहना है ये लड़कियां उनसे मीठी-मीठी बाते करके उन्हें संबंध बनाने का भी न्योता देती हैं। इसके चलते लोग उनकी बातों में आ जाते हैं और फिर उनकी वीडियो रिकार्डिंग करके ये लड़कियां उनसे वसूली करने लगती हैं। कई लोग पारिवारिक बेज्जती के कारण इन्हें पैसा दे देते हैं वहीं कई लोगों ने इनकी शिकायत पुलिस से करके उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग भी की है।
धमकियों से परेशान, हफ्ते भर बाद शादी
एक युवक ने पुलिस को बताया कि पिछले कुछ दिनों से एक अंजान युवती से फेसबुक पर बात कर रहा था। इसी बीच दोनों में दोस्ती हो गई। वह ऑनलाइन ही वीडियो कॉल व अन्य माध्यम से हर तरह की बात करने लगी। एक हफ्ते पहले युवती ने उन्हें की एक आपत्तिजनक वीडियो भेजी और 15 हजार रुपये की मांग की। ऐसा ना करने पर वीडियो अकाउंट से जुडे अन्य लोगों व सोशल मीडिया पर भी वायल करने की धमकी दी गई। बताया कि वह पहले ही आठ हजार रुपये दे चुके हैं, लेकिन अब डिमांड बढ़ती जा रही है। वहीं एक हफ्ते बाद ही उनकी शादी भी होनी है।
सतर्कता ने बचा लिया शिकार होने से
बुधवार को बरेली कॉलेज के एक छात्र को अंजान युवती ने चैट के स्क्रीनशॉट वायरल कर ठगने की कोशिश की थी। लेकिन वह उसके जाल में नहीं फंसा। पीड़ित ने बताया कि कुछ समय पहले फ्रेंड रिक्वेस्ट आने पर उन्होंने एकसेप्ट कर लिया था। इसके बाद थोड़ी बहुत बात भी होने लगी। लेकिन अचानक युवती ने उन्हें ब्लैकमेल करते हुए रुपयों की मांग करना शुरू कर दी। इससे वह सतर्क हो गए और तुरंत ही सारे सक्रीनशॉट फेसबुक पर ही साथियों से शेयर कर दिए। उनके मुताबिक इसके कुछ ही देर बाद युवती ने भी अपना अकाउंट डिलीट कर उनसे संपंर्क करना बंद कर दिया।
अश्लील वीडियो भेजकर तुड़वा दिया रिश्ता
कोतवाली क्षेत्र निवासी एक युवती ने पिछले हफ्ते एसएसपी कार्यालय में बताया था कि उसके प्रेमी ने उसका रिश्ता तुड़वा दिया। युवती के मुताबिक काफी समय तक उसका शोषण करने के साथ ही प्रेमी ने वीडियो कॉलिंग के जरिए उसका अश्लील वीडियो रिकॉर्ड कर ली थी। शादी के लिए तैयार न होने पर उसने संबंध खत्म कर दिए और परिजनों ने उसका रिश्ता दूसरी जगह तय कर दिया। तब युवक ने उन्हें ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। विरोध पर अश्लील वीडियो दूसरे परिवार में भेज दिया। अब वह उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने की भी धमकी दे रहा है।
अंजान फ्रेंड रिक्वेस्ट आने पर उसे स्वीकार न करें। ऐसा गैंग सोशल मीडिया पर तमाम लोगों को अपने जाल में फंसाकर वसूली कर चुका है। सर्तक रहने की जरूरत है। – रोहित सिंह सजवाण, एसएसपी
