बरेली: 21 फीसदी युवाओं और 46 फीसदी बुजुर्गों ने नहीं लगवायी वैक्सीन
बरेली, अमृत विचार। कोरोना से बचने के लिए जीवनरक्षक टीका लगवाने में अभी भी लक्ष्य पूरा नहीं हो पा रहा है। रोजाना लक्ष्य से कम युवा और बुजुर्ग पहुंच रहे हैं। हालांकि युवाओं ने बुजुर्गों को काफी पीछे छोड़ दिया है। जिले में शनिवार को लक्ष्य के सापेक्ष 21 फीसदी युवाओं और 46 फीसदी बुजुर्गों …
बरेली, अमृत विचार। कोरोना से बचने के लिए जीवनरक्षक टीका लगवाने में अभी भी लक्ष्य पूरा नहीं हो पा रहा है। रोजाना लक्ष्य से कम युवा और बुजुर्ग पहुंच रहे हैं। हालांकि युवाओं ने बुजुर्गों को काफी पीछे छोड़ दिया है। जिले में शनिवार को लक्ष्य के सापेक्ष 21 फीसदी युवाओं और 46 फीसदी बुजुर्गों ने वैक्सीनेशन नहीं कराया। 18 से 44 वर्ष तक के लोगों के टीकाकरण अभियान में चार हजार लक्ष्य के सापेक्ष 3183 युवा शनिवार को सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर पहुंचे और टीका लगवाया। शहर के युवाओं से भी आगे ग्रामीण युवा रहे। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में 1731 व शहरी क्षेत्रों में 1452 लोगों ने वैक्सीनेशन कराया है।
54 फीसदी ही बुजुर्गों ने करवाया वैक्सीनेशन
शनिवार को 45 से अधिक उम्र के महज 54 प्रतिशत लोग ही वैक्सीनेशन के लिए पहुंचे। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. आरएन सिंह ने बताया कि शासन की ओर से 45 वर्ष से अधिक के लोगों के टीकाकरण के लिए जिले को 4000 लोगों का लक्ष्य दिया गया था। कोरोना संक्रमण के खतरे के बीच महज 2189 लोगों का टीकाकरण किया गया।
ग्रामीण इलाकों में 45-59 वर्ष के 334 लोगों को पहली डोज व 340 लोगों को दूसरी डोज लगाई गई। 60 वर्ष से अधिक उम्र के 146 लोगों को पहली डोज व 189 लोगों को दूसरी डोज लगाई गई। वहीं, शहरी इलाकों में 45-59 वर्ष में 393 लोगों को पहली डोज व382 लोगों को दूसरी डोज लगाई गई। 60 वर्ष से अधिक के 163लोगों को पहली डोज व 203 को दूसरी डोज लगाई गई। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी सूची के अनुसार कोविशिल्ड के 1538 डोज व कोवैक्सीन की 612 डोज लगाई जा चुकी है।
जिले में कोविड वैक्सीनेशन के प्रति लोगों को लगातार जागरूक किया जा रहा है। संक्रमण बढ़ने से लोग अधिक संख्या में वैक्सीनेशन कराने आ रहे हैं। -डॉ. आरएन सिंह, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी
