नोएडा पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ, वैक्सीनेशन अभियान का किया निरीक्षण
नोएडा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज तीन जिलों के दौरे पर हैं। सीएम योगी गौतमबुद्धनगर जिले में पहुंच गए हैं। हिंडन एयरबेस से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हेलीकॉप्टर नोएडा के बॉटनिकल गार्डन हेलीपैड पर उतरा। यहां से सीएम योगी का काफिला इंदिरा गांधी कला केंद्र पहुंचा। नोएडा के सेक्टर छह स्थित इंदिरा गांधी …
नोएडा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज तीन जिलों के दौरे पर हैं। सीएम योगी गौतमबुद्धनगर जिले में पहुंच गए हैं। हिंडन एयरबेस से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हेलीकॉप्टर नोएडा के बॉटनिकल गार्डन हेलीपैड पर उतरा। यहां से सीएम योगी का काफिला इंदिरा गांधी कला केंद्र पहुंचा। नोएडा के सेक्टर छह स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र मीडिया वैक्सीनेशन सेंटर में सीएम योगी ने निरीक्षण किया।
सीएम योगी की एनटीपीसी सभागार में प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। इसके बाद सीएम योगी ने कहा कि यूपी में तेजी से टीकाकरण हो रहा है। यूपी में टीकाकरण और तेज करेंगे। यूपी में युद्धस्तर पर टीकाकरण होगा। गांवों में संक्रमण रोकने का काम जारी है। यूपी में कोरोना मामलों में लगातार गिरावट जारी है।
लक्षण दिखने पर सिटी स्कैन और एक्स-रे जरूर कराएं
उन्होंने कहा कि गांवों में तमाम लोग रजिस्ट्रेशन नहीं करा पाते हैं। वह कॉमन सर्विस सेंटर पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। गांव में कोरोना संक्रमण रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाये जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि वह ग्रामीण क्षेत्रों का भी दौरा करेंगे।
सीएम योगी ने कहा कि इस बार कोरोना आरटीपीसीआर जांच में भी पकड़ में नहीं आ रहा है। इसलिए लोग सिटी स्कैन और एक्स-रे जरूर कराएं। शुरू के दो-तीन दिन की लापरवाही भारी पड़ जाती है इसलिए सिम्टम्स आने पर तत्काल इलाज शुरू कराएं। उन्होंने कहा कि 8000 रैपिड टीम गांव में जाकर टेस्टिंग का काम कर रही हैं। सीटी स्कैन के लिए खास इंतजाम किए जा रहे हैं।
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि कोरोना की पहली लहर में गांव में अधिक मामले नहीं आए थे। इस बार गांव में कोरोना के मामले बढ़े हैं। प्रदेश सरकार संक्रमण रोकने में सक्षम है। अस्पतालों में पर्याप्त इंतजाम है। तीसरी लहर के लिए भी प्रदेश सरकार तैयार है। अस्पतालों में व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं।
24 घंटे में कोरोना के करीब 10000 नए मामले
सीएम ने बताया कि पिछले 24 घंटे में करीब 10000 कोरोना के नए मामले सामने आए हैं। मेडिकल किट प्रदेश के हर परिवार तक पहुंचेगी। गांव में संक्रमण रोकना हीं प्रदेश सरकार का पहला लक्ष्य है।
टीकाकरण में और तेजी आएगी। गांवों में स्वास्थ्य सेवाएं बढ़ाने पर जो दिया जा रहा है। इसमें मेडिकल कॉलेज और अस्पताल को जोड़ा जा रहा है, वायरस से निपटने के लिए उपाय बताए जाएंगे। आठ हजार लोगों की रैपिड रिस्पांस टीम खुद लोगों के घर तक जाकर टेस्ट कर रही है।
सीएम ने कहा कि आज प्रेदेश में रोज 2.5 लाख टेस्ट हो रहे हैं। प्रदेश में अबतक 1.5 करोड़ लोगों को टीका लग चुका है। कल से 23 जिलों में टीकाकरण का विशेष अभियान चलेगा। 350 एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस है। तीसरी वेव को देखते हुए महिला और बच्चों के लिए 102 एंबुलेंस कार्य करेगी। हर अस्पताल में अलग से 15 बेड लगाएं गए हैं। इसमें ग्रामीण इलाकों को जोड़ते हुए सीएचसी को भी जोड़ा गया है।
