यूपी: पूर्ण स्ववित्तपोषित योजना के तहत एनसीसी ने और अधिक निजी स्कूलों के लिए खोले दरवाजे
लखनऊ। एनसीसी लागू करने की प्रतीक्षा कर रहे प्रदेश के स्कूलों के लिए एक अच्छी खबर है। केंद्र सरकार ने हाल ही में पूर्ण स्व-वित्तपोषित योजना के तहत एनसीसी में 4000 जूनियर डिवीजन / विंग रिक्तियों को आवंटित किया है। यह कदम राज्य में एनसीसी के गतिविधियों को विस्तारित करने में मदद करेगा। राज्य में …
लखनऊ। एनसीसी लागू करने की प्रतीक्षा कर रहे प्रदेश के स्कूलों के लिए एक अच्छी खबर है। केंद्र सरकार ने हाल ही में पूर्ण स्व-वित्तपोषित योजना के तहत एनसीसी में 4000 जूनियर डिवीजन / विंग रिक्तियों को आवंटित किया है। यह कदम राज्य में एनसीसी के गतिविधियों को विस्तारित करने में मदद करेगा। राज्य में पहले से ही एक लाख पचास हजार कैडेट हैं, जो देश में सबसे ज्यादा है।
यह कदम कई स्कूलों की लंबित मांग के बाद उठाया गया है जहां स्कूलों में सीमित रिक्तियों के कारण एनसीसी शुरू नहीं किया जा सकता था। इस योजना से छात्रों को बड़े पैमाने पर लाभ होगा जिसमें उन्हें न केवल राष्ट्र निर्माण में एक प्रमुख भूमिका निभाने का अवसर मिलेगा, बल्कि एनसीसी ‘ए’ प्रमाण पत्र प्राप्त करने के अलावा पेशेवर कॉलेजों में प्रवेश पाने के लिए भी काफी लाभ होगा।
कैडेटों को बुनियादी सैन्य प्रशिक्षण और विभिन्न सामाजिक सेवा और सामुदायिक विकास गतिविधियों में भाग लेने के साथ राष्ट्रीय स्तर पर शिविर, ट्रेक, पर्वतारोहण पाठ्यक्रम, नेतृत्व विकास कैप्सूल में भाग लेने का अवसर भी मिलेगा।
उत्तर प्रदेश एनसीसी निदेशालय के अपर महानिदेशक मेजर जनरल राकेश राणा ने बताया है कि जो स्कूल पूरी तरह से स्व-वित्तपोषण योजनाओं में आउट ऑफ टर्न आवंटन के इच्छुक हैं, वे निकटतम एनसीसी कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।
