लखनऊ समेत यूपी के 14 जिलों में बदला मौसम, आंधी-पानी के आसार, अलर्ट जारी
लखनऊ। चक्रवाती तूफान ताउते का असर यूपी के 14जिलों में धीरे-धीरे दिखाई देने लगा है। लखनऊ, कानपुर समेत आसपास के जिले उन्नाव, इटावा, कानपुर देहात, हरदोई, फतेहपुर, चित्रकूट, हमीरपुर, फर्रूखाबाद, बांदा, जालौन में सुबह से ही घने बादल छाए हुए हैं। तेज हवाएं चल रही हैं। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है। तेज …
लखनऊ। चक्रवाती तूफान ताउते का असर यूपी के 14जिलों में धीरे-धीरे दिखाई देने लगा है। लखनऊ, कानपुर समेत आसपास के जिले उन्नाव, इटावा, कानपुर देहात, हरदोई, फतेहपुर, चित्रकूट, हमीरपुर, फर्रूखाबाद, बांदा, जालौन में सुबह से ही घने बादल छाए हुए हैं। तेज हवाएं चल रही हैं।
मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है। तेज बारिश में पेड़ों के नीचे खड़े होने से मना किया है। किसानों से कहा गया है कि कटी फसल को इकट्ठा कर लें।
मंगलवार, बुधवार और गुरुवार को 15-20 मिमी तक बारिश होने का अनुमान जताया गया है। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो चक्रवाती तूफान ताउते सोमवार रात तक गुजरात के तट पर पहुंचेगा।
जिसका असर देश के कई राज्यों में दिखाई देगा। जिसकी वजह से कुछ स्थानों पर हल्की और कुछ जगहों पर तेज बारिश होगी। बता दें कि देश के दक्षिण पश्चिम राज्यों में चक्रवाती तूफान ताउते का खतरा मंडरा रहा है। अब ये तूफान गुजरात की ओर से बढ़ रहा है। मंगलवार से तीन दिन तक आंधी-पानी के संकेत मिल रहे हैं।
