आजम खान की हालत में सुधार, अब रोजाना 1 लीटर ऑक्सीजन की पड़ रही जरूरत
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के रामपुर से सांसद और समाजवादी पार्टी (सपा) के कद्दावर नेता आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्लाह आजम कोरोना से संक्रमित होने के बाद लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती हैं। दोनों का इलाज अभी भी जारी है। तबीयत में सुधार को देखते हुए उन्हें आईसीयू से सामान्य वार्ड में शिफ्ट किया …
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के रामपुर से सांसद और समाजवादी पार्टी (सपा) के कद्दावर नेता आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्लाह आजम कोरोना से संक्रमित होने के बाद लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती हैं। दोनों का इलाज अभी भी जारी है।
तबीयत में सुधार को देखते हुए उन्हें आईसीयू से सामान्य वार्ड में शिफ्ट किया गया गया है। उनकी हालत पहले से काफी बेहतर है। डिजीज की सीवियरिटी है, उसी के हिसाब से कोविड प्रोटोकॉल का ध्यान रखते हुए उनका ट्रीटमेंट किया जा रहा है।
मेदांता अस्पताल के निदेशक प्रो. राकेश कपूर ने बताया कि आजम खान को पहले की अपेक्षा अब ऑक्सीजन की कम जरुरत पड़ रही है। उन्हें एक लीटर ऑक्सीजन दिया गया है।
आज उनकी तबीयत बेहतर और संतोषजनक है। उनका इलाज सीवियर इन्फेक्शन डिजीज प्रोटोकॉल के तहत क्रिटिकल केयर टीम के डॉक्टरों की कड़ी निगरानी में चल रहा है।
जब उनकी सीवियरिटी और डिजीज बढ़ी तो उनकी ऑक्सीजन रिक्वायरमेंट भी बढ़ गई थी, जिसके कारण उनको कोविड वार्ड के आईसीयू में शिफ्ट करना पड़ा और डॉक्टर की कड़ी निगरानी में रखा गया।
वे अभी स्टेबल हैं। वहीं उनके बेटे अब्दुल्लाह आजम की तबीयत पहले से बेहतर हैं। विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में दोनों लोगों का उपचार चल रहा है।
