लखनऊ यूनिवर्सिटी के वीसी प्रो.आलोक कुमार राय को सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय का अतिरिक्त प्रभार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल एवं कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय को सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय, वाराणसी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। बता दें कि सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय, वाराणसी के वर्तमान कुलपति प्रो. राजाराम शुक्ल का कार्यकाल 23 मई, 2021 को समाप्त हो रहा है। इसके अतिरिक्त राज्यपाल एवं …

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल एवं कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय को सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय, वाराणसी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है।

बता दें कि सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय, वाराणसी के वर्तमान कुलपति प्रो. राजाराम शुक्ल का कार्यकाल 23 मई, 2021 को समाप्त हो रहा है।

इसके अतिरिक्त राज्यपाल एवं कुलाधिपति ने सिद्धार्थ विश्वविद्यालय, कपिलवस्तु, सिद्धार्थनगर के नियमित कुलपति की नियुक्त में कुछ समय लगने के कारण वर्तमान कुलपति प्रो. सुरेन्द्र दुबे का कार्यकाल नियमित कुलपति की नियुक्त होने तक अथवा अग्रिम आदेशों तक, जो भी पहले हो, विस्तारित किया है। मालूम हो कि कुलपति प्रो. सुरेन्द्र दुबे का कार्यकाल 21 मई, 2021 को समाप्त हो रहा है।

संबंधित समाचार