सोनभद्र में बिजली गिरने से एक बच्ची समेत तीन लोगों की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सोनभद्र। गुरुवार को सोनभद्र जिले में अलग-अलग क्षेत्रों में दोपहर बाद तेज गरज-चमक के साथ शुरू हुई बारिश के दौरान बिजली गिरने से एक बालिका सहित तीन लोगों की मौत हो गई वहीं छह लोग झुलस गए। झुलसे लोगों को पास के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना बभनी, दुद्धी और घोरावल थाना …

सोनभद्र। गुरुवार को सोनभद्र जिले में अलग-अलग क्षेत्रों में दोपहर बाद तेज गरज-चमक के साथ शुरू हुई बारिश के दौरान बिजली गिरने से एक बालिका सहित तीन लोगों की मौत हो गई वहीं छह लोग झुलस गए।

झुलसे लोगों को पास के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना बभनी, दुद्धी और घोरावल थाना क्षेत्रों में हुईं। दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के रची गांव में पेड़ के नीचे खड़े रंजीत कुमार (27) की बिजली गिरने से मौत हुई।

इसी तरह बभनी थाना क्षेत्र के चैनपुर में दस वर्षीय बालिका लक्की और अहिरगुड़वा गांव में 50 वर्षीय मानकुंवर की मौत हो गई।
घोरावल इलाके में छह लोग झुलस गए हैं। बता दें कि गुरवार सुबह से शाम तक चमक-गरज के साथ हुई बारिश ने बनारस समेत पूरे पूर्वांचल को सराबोर कर दिया।

इस बीच अधिकतम तापमान विगत तीन दिनों के मुकाबले करीब 14-15 डिग्री सेल्सियस नीचे आ गया। सामान्य तापमान से यह करीब दस डिग्री नीचे रहा।

वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के अलग-अलग जनपदों में ओलावृष्टि से हुए नुकसान की रिपोर्ट संबंधित अधिकारियों से तलब की है। साथ ही पीड़ितों को हर संभव मदद पहुंचाने के निर्देश जारी किये हैं।

संबंधित समाचार