बरेली: डीएम नितीश कुमार ने प्रधानमं‍त्री मोदी को बताया- जिले में कैसे घटा कोरोना पॉजिटिविटी रेट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। कोरोना संक्रमण पर काबू पाने के जिला स्तर पर किए जा रहे प्रयासों के संबंध में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को वर्चुअल बैठक के दौरान उत्तर प्रदेश से केवल बरेली के जिलाधिकारी नितीश कुमार से संवाद किया। प्रधानमंत्री ने जिलाधिकारी से पूछा कि उन्होंने बरेली में कोरोना संक्रमण पर अंकुश लगाने …

बरेली, अमृत विचार। कोरोना संक्रमण पर काबू पाने के जिला स्तर पर किए जा रहे प्रयासों के संबंध में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को वर्चुअल बैठक के दौरान उत्तर प्रदेश से केवल बरेली के जिलाधिकारी नितीश कुमार से संवाद किया।

प्रधानमंत्री ने जिलाधिकारी से पूछा कि उन्होंने बरेली में कोरोना संक्रमण पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से क्या प्रबंधन किया। इस पर नितीश कुमार ने उन्हें बताया कि टेस्ट सैंपलिंग की संख्या में लगातार बढ़ोत्तरी करने से बरेली में कोरोना के पाजिटिविटी रेट में अत्यधिक कमी आई। एंटीजेन, आरटीपीसीआर दोनों टेस्ट कराए जा रहे हैं।

यह भी बताया कि ग्रामीण तथा नगरीय क्षेत्र में साफ सफाई एवं स्वच्छता अभियान में तेजी लायी गयी है। मेरा ग्राम मेरा अभियान की टैगलाइन के साथ जनपद के ग्रामीण अंचलों में 1193 निगरानी समितियों को सक्रिय किया है। आरआरटी टीम के जरिए गांवों में सैम्पलिंग में तेजी लायी गयी है। जिसके बाद सकारात्मक परिणाम सामने आए। ग्रामीण अंचलों में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में भी बच्चों के बेड आदि की व्यवस्था की जा रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में ऑक्सीजन की व्यवस्था कर दी गई है।

संबंधित समाचार