बरेली: डिप्टी सीएम से बोले व्यापारी- ई कॉमर्स कंपनियों पर रोक लगाएं, नहीं तो होगा नुकसान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश चंद्र शर्मा ने आल इंडिया रिटेल मोबाइल एसोसिएशन (एमरा) के पदाधिकारियों के साथ वर्चुअल मीटिंग की। इसमें एमरा के पदाधिकारियों ने ऑनलाइन कंपनियों के माध्यम से सामानों की होम डिलीवरी पर रोक लगाने की मांग की। इससे भविष्य में उनके कारोबार पर पड़ने वाले प्रभावों से भी अवगत कराया। …

बरेली,अमृत विचार। डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश चंद्र शर्मा ने आल इंडिया रिटेल मोबाइल एसोसिएशन (एमरा) के पदाधिकारियों के साथ वर्चुअल मीटिंग की। इसमें एमरा के पदाधिकारियों ने ऑनलाइन कंपनियों के माध्यम से सामानों की होम डिलीवरी पर रोक लगाने की मांग की। इससे भविष्य में उनके कारोबार पर पड़ने वाले प्रभावों से भी अवगत कराया।

उप्र एपरा के अध्यक्ष नीरज ने कहा कि आज जब प्रदेश के व्यापारी अपनी दुकानें बंद करके किराया, बिजली, सेलेरी व सभी तरह के टैक्स दे रहे हैं। ऐसी स्थिति में मुट्ठी भर विदेशी कंपनियां खुदरा बाजार को खत्म करने में लगी हैं। इससे लॉकडाउन के बाद बाजार खुलने पर डिमांड नहीं के बराबर रह जाएगी। डिप्टी सीएम से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विभूति प्रसाद ने अनुरोध किया कि प्रदेश में फ्लिपकार्ट और अमेजन गैर जरूरी सामानों की डिलीवरी कर कोरोना कैरियर के रूप में कार्य कर रहे हैं। तत्काल प्रभाव से इस पर प्रतिबंध लगाना चाहिए।

मीटिंग में डिप्टी सीएम ने मोबाइल रिटेलर्स की समस्याओं को गंभीरता से सुना और आश्वासन दिया कि शीघ्र ही मुख्यमंत्री के सामने इस विषय को रखेंगे। उन्होंने करोना काल के बाद व्यापारियों के साथ फिर संवाद करने का आश्वासन दिया। उन्होंने ऑनलाइन कंपनियों से देश और प्रदेश में आ रही परेशानियों को केंद्र सरकार तक पहुंचाने का वादा किया। एमरा के सचिव अमित अग्रवाल, उपाध्यक्ष रतन मेघानी, चेयरमैन कैलाश लख्यानी, राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंदर खुराना, उपाध्यक्ष भावेश सोलंकी, बरेली से अनुज अग्रवाल, संजय गुप्ता, राजीव अग्रवाल, संदीप मेहरा, प्रदेश के सभी जिलाध्यक्षों और मोबाइल डीलर्स समेत 350 लोग उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार