चित्रकूट: कार और पिकअप की भिड़ंत में तीन बरातियों की मौत, छह घायल
चित्रकूट। भरतकूप में झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां कार और पिकअप की भिड़ंत में तीन बरातियों की मौत हो गई। जबकि छह लोग बुरी तरह से जख्मी हो गये। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जिसमें पिता-पुत्री की हालत गंभीर होने पर प्रयागराज रेफर किया गया …
चित्रकूट। भरतकूप में झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां कार और पिकअप की भिड़ंत में
तीन बरातियों की मौत हो गई। जबकि छह लोग बुरी तरह से जख्मी हो गये। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जिसमें पिता-पुत्री की हालत गंभीर होने पर प्रयागराज रेफर किया गया है।
क्या है ये पूरा मामला
जिले के पहाड़ी थाना अंतर्गत अरछा बरेठी गांव निवासी गोरे राजपूत की बरात शुक्रवार को बांदा जिले के लामा गांव गई थी। विदाई के बाद शनिवार को बरात कार समेत अन्य वाहनों से लौट रही थी। जैसे ही कार भरतकूप थाना अंतर्गत सुदिनपुर गांव के पास पहुंची तभी सामने से आई तरबूज लदी पिकअप ने टक्कर मार दी। कार क्षतिग्रस्त होकर पलट गई।
दुर्घटना के बाद चालक पिकअप छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद के कार में फंसे बरातियों को बाहर निकाला, एंबुलेंस से अस्पताल भेजा। रास्ते में अरछा बरेठी गांव निवासी रामलखन राजपूत (60) व उसके नाती अनुपम (6) पुत्र राजकरण की मौत हो गई। कार चालक राजकरण (35), उसकी पुत्री प्रतिज्ञा (12) को गंभीर हालत में प्रयागराज रेफर किया गया है।
वहीं, अरविंद (40), कल्लू (31) निवासी अरछा बरेठी व ओरा गांव निवासी हरिश्चंद्र (26), बबेरू शास्त्री नगर जिला बांदा निवासी सुधीर (36) को घायलावस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। भरतकूप थाना प्रभारी कृपानंदन शर्मा ने बताया कि पिकअप गाड़ी का चालक गाड़ी खड़ी कर भाग गया है। वाहन को पुलिस ने कब्जे में लिया है। दुर्घटना के बाद आधे घंटे के लिए यातायात आंशिक रूप से बाधित हुआ था, जिसे बाद में बहाल करा दिया गया है।
