कुशीनगर: जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए सपा ने घोषित किया उम्मीदवार
पड़रौना। कुशीनगर जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए समाजवादी पार्टी(सपा) ने प्रत्याशी की घोषणा की। सपा जिला कार्यालय लोहिया भवन पर पूर्व कैबिनेट मंत्री ब्रम्हाशंकर त्रिपाठी, पूर्व राज्यमंत्री राधेश्याम सिंह, एमएलसी रामअवध यादव, जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज कुमार यादव व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एनपी कुशवाहा ने फाजिलनगर मध्य से निर्वाचित सदस्य रीता यादव को प्रत्याशी के …
पड़रौना। कुशीनगर जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए समाजवादी पार्टी(सपा) ने प्रत्याशी की घोषणा की। सपा जिला कार्यालय लोहिया भवन पर पूर्व कैबिनेट मंत्री ब्रम्हाशंकर त्रिपाठी, पूर्व राज्यमंत्री राधेश्याम सिंह, एमएलसी रामअवध यादव, जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज कुमार यादव व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एनपी कुशवाहा ने फाजिलनगर मध्य से निर्वाचित सदस्य रीता यादव को प्रत्याशी के तौर पर घोषित किया। रीता यादव पूर्व सांसद व वर्तमान में बसपा नेता बालेश्वर यादव की पुत्री हैं।
