बरेली: आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर घेरा एसएसपी आवास
बरेली, अमृत विचार। नवर्निवाचित प्रधान की हत्या के बाद फरार मुख्य आरोपी को पुलिस चार दिन भी गिरफ्तार नहीं कर सकी है। जिसके बाद परिवार के लोगों ने कैंट पुलिस पर सवालिया निशान उठाए हैं। शनिवार को कैंट थाने का घेराव करने के बाद परिवार के लोग रविवार को एसएसपी कार्यालय पर शिकायत करने पहुंचे। …
बरेली, अमृत विचार। नवर्निवाचित प्रधान की हत्या के बाद फरार मुख्य आरोपी को पुलिस चार दिन भी गिरफ्तार नहीं कर सकी है। जिसके बाद परिवार के लोगों ने कैंट पुलिस पर सवालिया निशान उठाए हैं। शनिवार को कैंट थाने का घेराव करने के बाद परिवार के लोग रविवार को एसएसपी कार्यालय पर शिकायत करने पहुंचे। जिसके बाद एसएसपी ने जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी करने का आश्वासन दिया है। जिसके बाद परिजन और समर्थक वापस अपने घर लौट गए।
गौरतलब है कि गुरुवार को कैंट के परिगवां गांव के प्रधान हाफिज इशहाक रजवी व उनकी पत्नी सखीना के ऊपर शहर से वापस घर जाते समय रास्ते में बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायर कर दिये थे जिसमें हाफिज इशहाक अहमद की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि उनकी पत्नी घायल हो गई थीं। मृतक की बहन की तहरीर पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की थी। परिवार के लोगों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शव दफनाने से भी इंकार कर दिया था।
पुलिस ने 24 घंटे में आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया था। पुलिस ने दबिश देकर आरोपी रतन लाल और उसके बेटे राहुल को हिरासत में ले लिया था। जबकि अन्य आरोपी मोहर सिंह, उसके बेटे अनुराग व दामाद भगवत पटेल पुलिस को गच्चा देकर फरार हो गए थे। लेकिन हत्याकांड के चौथे दिन भी पुलिस के हाथ खाली है। इससे परेशान होकर गांव वालों के साथ परिवार वाले रविवार रात को एसएसपी ऑफिस पहुंचे और कैंट पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया। जिसके बाद एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने उन्हें आश्वासन दिया है कि हत्या में शामिल आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की जायेगी।
रतनलाल और राहुल को पुलिस ने अभी तक नहीं भेजा है जेल
प्रधान हाफिज इशहाक की हत्या के मामले में कैंट पुलिस ने चौथे दिन भी हिरासत में लिए आरोपी पूर्व प्रधान प्रत्याशी रतन लाल और राहुल को जेल नहीं भेजा है। पुलिस मुख्य आरोपी पूर्व प्रधान प्रत्याशी मोहर सिंह उसके बेटे और दामाम कोई सुराग नहीं जुटा पाई है जिस वजह से मृतक के परिजन और ग्रामीणों में रोष है। जिसके बाद फरार आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रधान के परिजन और समर्थक एसएसपी आवास पर पुलिस की शिकायत करने के लिए पहुंचे। अब तक मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी न होने केसाथ ही थाने में बैठे रतन लाल और राहुल को जेल न भेजने की वजह से भी ग्रामीणों में नाराजगी है।
कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात
रविवार को अल्पसंख्यक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष जुनैद हुसैन पीड़ित परिवार से मिले और प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू एवं अल्पसंख्यक कांग्रेस के प्रदेश चेयरमैन शाहनावज आलम से पीड़ित परिवार की फोन पर बात भी कराई। जुनैद हुसैन ने परिवार को आश्वासन दिया के कांग्रेस पूरी तरह से आपके साथ खड़ी है। इस मौके पर हाजी इस्लाम बब्बू, जिला सचिव हसन, जिला उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक के आशिफ अली , जिला सचिव इश्तियाक रजा मंसूरी ,रजा बख्श समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
