बरेली: पति की तबियत खराब है, घर में न राशन है न दवा और मैं संक्रमित…..

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। प्रेम नगर स्थित एक महिला ने जिला प्रोबेशन अधिकारी को मदद के लिए जब फोन किया तो संबंधित विभाग के अधिकारी तत्काल हरकत में आ गए। जिला प्रोबेशन अधिकारी नीता अहिरवार ने बताया कि रविवार को एक महिला का फोन उनके पास पहुंचा। कॉल रिसीव होने के बाद महिला ने बताया कि …

बरेली, अमृत विचार। प्रेम नगर स्थित एक महिला ने जिला प्रोबेशन अधिकारी को मदद के लिए जब फोन किया तो संबंधित विभाग के अधिकारी तत्काल हरकत में आ गए। जिला प्रोबेशन अधिकारी नीता अहिरवार ने बताया कि रविवार को एक महिला का फोन उनके पास पहुंचा। कॉल रिसीव होने के बाद महिला ने बताया कि उसके पति की तबियत खराब है, वह खुद कोरोना संक्रमित है और घर में उसके तीन छोटे-छोटे बच्चे भी हैं। महिला ने फोन पर बताया कि घर में न तो दवाइयां हैं और न ही राशन और मदद की गुहार लगाई।

महिला से बात होने के तुरंत बाद जिला प्रोबेशन अधिकारी ने बाल संरक्षण इकाई चाइल्ड लाइन टीम को जरूरी जानकारी एकत्र करने के लिए निर्देशित किया। इसके साथ ही ऋ तुराज बॉस की मदद से मेडिकल सहायता के अन्तर्गत दवइयां, मास्क, हैंड वॉश, 6 माह के बच्चे के लिए सैरलक, सैनिटाइजर, डायपर व अन्य जरूरी चीजें तत्काल मुहैया कराईं। इसके बाद डीपीओ ने राशि वेलफेयर सोसाइटी की राशि पाराशरी से बात की।

इसके बाद संस्था द्वार प्रेम नगर स्थित महिला के घर पर राशन व अन्य जरूरी खाद्य सामग्री भी पहुंचाई गई। सहायता पहुंचने के बाद जिला प्रोबेशन अधिकारी ने महिला से फोन पर बात की जिसके बाद महिला ने महिला कल्याण विभाग व संस्था का धन्यवाद कर खुशी जाहिर की। अधिकारी ने बताया कि महिला को मेडिकल व खाद्य सामग्री मुहैया करने में संरक्षण अधिकारी सौरभ सिंह, आउटरीच कार्यकर्ता अरुण तिवारी ने पूरा सहयोग किया।

उन्होने बताया कि आगे भी अगर इस तरह की मदद के लिए कोई सूचना मिलती है तो वभाग व स्वयंसेवी संस्थाओं व समाजसेवी महिलाओं के साथ मिलकर पूरी सहायता की जाएगी।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ में सख्ती, मुख्य मार्गों पर बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें; FSDA करेगा खाद्य पदार्थों की जांच
CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा